फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   share market closing in red mark on tuesday infosys share fell

एक दिन में 16 फीसदी टूटा इंफोसिस का शेयर, लाल निशान पर बंद हुआ बाजार

Tue, 22 Oct 2019 03:48 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Tue, 22 Oct 2019 03:48 PM IST
विज्ञापन
share market closing in red mark on tuesday infosys share fell

दिनभर के कारोबार के बाद सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी मंगलवार को शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 334.54 अंक यानी 0.85 फीसदी की गिरावट के बाद 38,963.84 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी 71.95 अंक यानी 0.62 फीसदी की गिरावट के बाद 11,589.90 के स्तर पर बंद हुआ।

विज्ञापन

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल

दिग्गज शेयरों की बात करें, तो मंगलवार को आईसीआईसीआई बैंक, बीपीसीएल, टाइटन, सिप्ला, कोल इंडिया, विप्रो, नेस्ले इंडिया, बजाज ऑटो और हिंदुस्तान युनिलीवर के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं इंफोसिस, टाटा मोटर्स, बजाज फिन्सर्व, भारती एयरटेल, एचसीएल टेक, बजाज फाइनेंस, टेक महिंद्रा, एशियन पेंट्स, टाटा स्टील और जेएसडब्ल्यू स्टील के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।  

विज्ञापन

इंफोसिस के शेयर में भारी गिरावट

इस दौरान इंफोसिस के शेयर में छह साल की सबसे बड़ी गिरावट आई है, जिससे निवेशकों के करोड़ों रुपये डूब गए हैं। 691.10 के स्तर पर खुलने के बाद इसमें 127.85 अंक यानी 16.65 फीसदी की गिरावट आई, जिसके बाद यह 640 के स्तर पर बंद हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसलिए आई गिरावट

भारत की दूसरी बड़ी आईटी सेवा कंपनी इंफोसिस पर अपना अल्प-कालिक राजस्व और मुनाफा बढ़ा-चढ़ाकर दिखाने के लिए अनैतिक कदम उठाने के आरोप लगे हैं। एक व्हिसल ब्लोअर ने आईटी कंपनी पर ऐसे आरोप लगाए हैं। इंफोसिस ने इस शिकायत को अपनी ऑडिट समिति के पास भेज दिया है।

कंपनी ने जारी किया बयान

इंफोसिस ने एक बयान में कहा, ‘कंपनी के नियमों के तहत व्हिसल ब्लोअर की शिकायत को ऑडिट समिति के पास भेज दिया गया है और कंपनी की व्हिसल ब्लोअर नीति के तहत ही इस पर आगे कोई कदम उठाया जाएगा।’

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो मंगलवार को ऑटो, मेटल, आईटी और मीडिया लाल निशान पर बंद हुए। वहीं बैंक, एफएमसीजी, फार्मा और रियल्टी के शेयर हरे निशान पर बंद हुए।  

सपाट स्तर पर खुला था बाजार

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार सपाट स्तर पर खुला था। सुबह 9:20 बजे सेंसेक्स 0.43 अंक बढ़कर 39,298.81 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 22 अंक यानी 0.19 फीसदी की बढ़त के बाद 11,683.85 के स्तर पर था। इसके बाद बाजार में गिरावट देखी गई थी। सुबह 11:45 बजे सेंसेक्स 99.24 अंक यानी 0.25 फीसदी की गिरावट के बाद 39,199.14 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 12.55 अंक यानी 0.11 फीसदी की गिरावट के बाद 11,649.30 के स्तर पर था। 

पिछले कारोबारी दिन बढ़त के साथ बंद हुआ था बाजार

सोमवार को महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव की वजह से शेयर बाजार बंद रहा। उससे पहले शुक्रवार को शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 246.32 अंक यानी 0.63 फीसदी की बढ़त के बाद 39,298.38 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 75.50 अंक यानी 0.65 फीसदी की बढ़त के बाद 11,661.85 के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed