फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   share market closing in red mark on thursday sensex above 41000

सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन गिरावट पर बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 41,000 के ऊपर

Thu, 26 Dec 2019 03:42 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Thu, 26 Dec 2019 03:42 PM IST
सार

  • सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बाजार लाल निशान पर बंद हुआ।
  • सेंसेक्स 297.50 अंकों की गिरावट के बाद 41,163.76 के स्तर पर बंद हुआ।
  • नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 12,126.55 के स्तर पर बंद हुआ।

विज्ञापन
share market closing in red mark on thursday sensex above 41000

विस्तार

सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को दिनभर के कारोबार के बाद शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 297.50 अंक यानी 0.72 फीसदी की गिरावट के बाद 41,163.76 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 88 अंक यानी 0.72 फीसदी की गिरावट के बाद 12,126.55 के स्तर पर बंद हुआ। 

विज्ञापन

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल

दिग्गज शेयरों की बात करें, तो गुरुवार को ओएनजीसी, वेदांता लिमिटेड, जेएसडब्ल्यू स्टील, एनटीपीसी, बजाज फाइनेंस, टाटा स्टील, बजाज फिन्सर्व, कोल इंडिया और एशियन पेंट्स के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं यस बैंक, भारती एयरटेल, रिलायंस, सन फार्मा, अडाणी पोर्ट्स, एचडीएफसी बैंक, गेल, मारुति और आईओसी के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।  

विज्ञापन

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज मीडिया और मेटल हरे निशान पर बंद हुए। वहीं फार्मा, रियल्टी, एफएमसीजी, पीएसयू बैंक, प्राइवेट बैंक, ऑटो और आईटी लाल निशान पर बंद हुए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सपाट स्तर पर खुला था बाजार

शुरुआती कारोबार में बाजार सपाट स्तर पर खुला था। सेंसेक्स 1.96 अंकों की बढ़त के बाद 41,463.22 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 1.80 अंक यानी 0.01 फीसदी की बढ़त के बाद 12,216.35 के स्तर पर खुला था। 

मंगलवार को 41,461.26 के स्तर पर बंद हुआ था सेंसेक्स 

मंगलवार को शेयर बाजार लाल निशान बंद हुआ था। सेंसेक्स 181.40 अंक यानी 0.44 फीसदी की गिरावट के बाद 41,461.26 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 50.75 अंक यानी 0.41 फीसदी की गिरावट के बाद 12,212 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed