फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   share market closing in red mark on thursday nifty below 11000

लाल निशान पर बंद हुआ बाजार, 11,000 के नीचे पहुंचा निफ्टी

Thu, 12 Sep 2019 03:59 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Thu, 12 Sep 2019 03:59 PM IST
विज्ञापन
share market closing in red mark on thursday nifty below 11000
शेयर मार्केट

दिनभर के कारोबार के बाद गुरुवार को शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 166.54 अंक यानी 0.45 फीसदी की गिरावट के बाद 37,104.28 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी 54.65 अंक यानी 0.50 फीसदी की गिरावट के बाद 10,981.05 के स्तर पर बंद हुआ।  

विज्ञापन

बढ़त के साथ बंद हुए ये शेयर

दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आईसीआईसीआई बैंक का शेयर 2.02 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ, इंडसइंड बैंक का शेयर 1.26 फीसदी, सन फार्मा का शेयर  1.23 फीसदी, एचडीएफसी बैंक का शेयर 0.89 फीसदी और टेक महिंद्रा का शेयर 0.31 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ। 

विज्ञापन

गिरावट के साथ बंद हुए ये शेयर

वहीं गिरावट वाले दिग्गज शेयरों की बात करें, तो इनमें एचसीएल टेक शामिल है। एचसीएल टेक का शेयर 0.17 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ, एम एंड एम का शेयर 0.38 फीसदी, हीरो मोटोकॉर्प का शेयर 0.52 फीसदी, टाटा स्टील का शेयर 0.54 फीसदी, पावर ग्रिड का शेयर 0.72 फीसदी, टीसीएस का शेयर 0.84 फीसदी, आईटीसी का शेयर 0.19 फीसदी, बजाज फाइनेंस का शेयर 0.19 फीसदी, कोटक महिंद्रा बैंक का शेयर 1.28 फीसदी, एनटीपीसी का शेयर 1.69 फीसदी, बजाज ऑटो का शेयर 1य79 फीसदी, रिलयंस का शेयर 1.88 फीसदी, भारती एयरटेल का शेयर 2.10 फीसदी, एक्सिस बैंक का शेयर 2.74 फीसदी, टाटा मोटर्स का शेयर 3.76 फीसदी और यस बैंक का शेयर 4.68 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हरे निशान पर खुला था बाजार

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार हरे निशान पर खुला था। सेंसेक्स 100.44 अंकों की बढ़त के बाद 37,371.26 के स्तर पर खुला था। निफ्टी की बात करें, तो 27.80 अंकों की बढ़त के बाद निफ्टी 11,063.50 के स्तर पर खुला था। 

पिछले कारोबारी दिन बढ़त के साथ बंद हुआ था बाजार

बुधवार को शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 125.37 अंकों की बढ़त के बाद 37,270.82 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 32.70 अंकों की बढ़त के बाद 11,035.70 के स्तर पर बंद हुआ था।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed