{"_id":"5efb12b08ebc3e433f0b4831","slug":"share-market-closing-in-red-mark-on-last-day-of-june-2020","type":"story","status":"publish","title_hn":"जून के आखिरी कारोबारी दिन मामूली गिरावट पर बंद हुआ बाजार, 35000 के नीचे सेंसेक्स","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
जून के आखिरी कारोबारी दिन मामूली गिरावट पर बंद हुआ बाजार, 35000 के नीचे सेंसेक्स
Tue, 30 Jun 2020 03:53 PM IST
डिंपल अलवधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Tue, 30 Jun 2020 03:53 PM IST
विज्ञापन
शेयर बाजार
- फोटो : File
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जून के आखिरी कारोबारी दिन मंगलवार को दिनभर के कारोबार के बाद शेयर बाजार मामूली गिरावट पर बंद हुआ। आज बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 0.13 फीसदी की गिरावट के साथ 45.72 अंक नीचे 34915.80 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 0.10 फीसदी गिरकर 10.30 अंक नीचे 10302.10 के स्तर पर बंद हुआ।
विज्ञापन
ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज श्री सीमेंट, मारुति, आईसीआईसीआई बैंक, नेस्ले इंडिया, ब्रिटानिया, अल्ट्राटेक सीमेंट, टाटा स्टील, हीरो मोटोकॉ़र्प और एचडीएफसी के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं बीपीसीएल, पावर ग्रिड, सन फार्मा, गेल, आईओसी, वेदांता लिमिटेड, कोल इंडिया, भारती एयरटेल, यूपीएल और ओएनजीसी के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।
विज्ञापन
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज फार्मा, मीडिया, रियल्टी, पीएसयू बैंक और आईटी लाल निशान पर बंद हुए। वहीं एफएमसीजी, ऑटो, मेटल, बैंक और प्राइवेट बैंक हरे निशान पर बंद हुए।
विज्ञापन
हरे निशान पर खुला था बाजार
आज शेयर बाजार की शुरुआत हरे निशान पर हुई थी। सेंसेक्स 179.57 अंक यानी 0.51 फीसदी ऊपर 35141.09 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 0.72 फीसदी यानी 74.75 अंकों की बढ़त के साथ 10387.15 के स्तर पर खुला था।
पिछले कारोबारी दिन गिरावट के साथ बंद हुआ था बाजार
पिछले कारोबारी दिन शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 0.60 फीसदी की गिरावट के साथ 209.75 अंक नीचे 34961.52 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 0.68 फीसदी गिरकर 70.60 अंक नीचे 10312.40 के स्तर पर बंद हुआ था।