फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   share market closing in red mark on 6th January 2020

बगदाद पर हमले का असर, बाजार में आई भारी गिरावट, 787 अंक लुढ़का सेंसेक्स

Mon, 06 Jan 2020 03:54 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Mon, 06 Jan 2020 03:54 PM IST
सार

  • बगदाद पर हमले का असर भारतीय शेयर बाजार पर भी पड़ा। 
  • सप्ताह के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ। 
  • सेंसेक्स 787.98 अंकों की गिरावट के बाद 41,676.63 के स्तर पर बंद हुआ।

विज्ञापन
share market closing in red mark on 6th January 2020

विस्तार

अमेरिकी सेना द्वारा ईरान के बाहुबली जनरल कासिम सुलेमानी को मार गिराए जाने के बाद ईरान और अमेरिका के बीच तनाव काफी बढ़ गया है। इसका असर शेयर बाजार पर भी पड़ा। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को दिनभर के कारोबार के बाद शेयर बाजार भारी गिरावट पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 787.98 अंक यानी 1.90 फीसदी की गिरावट के बाद 41,676.63 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 233.60 अंक यानी 1.91 फीसदी की गिरावट के बाद 11,993.05 के स्तर पर बंद हुआ। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के शेयरों में गिरावट देखने को मिली। बता दें कि ईरान की ओर से जवाबी कार्रवाई से बाजार में और उतार-चढ़ाव का जोखिम है। बीएसई पर सूचीबद्ध टॉप 30 कंपनियों से सेंसेक्स की चाल तय होती है।

विज्ञापन

आज सेंसेक्स में करीब 790 अंकों का भारी नुकसान हुआ है जबिक निफ्टी ने 12 हजार का अहम स्तर तोड़ दिया। बैंक शेयरों ने भी लाल निशान में ट्रेड किया और यहां निफ्टी बैंक ने 900 अंकों का गोता लगाया। कच्चे तेल की कीमतों में आई तेजी ने बाजार का मूड खराब किया है।

विज्ञापन


बाजार आज लगातार दूसरे दिन गिरावट पर बंद हुआ। निफ्टी में आज छह महीने की सबसे बड़ी इंट्रा-डे गिरावट रही। वहीं, सेंसेक्स में 4 साल में बड़ी इंट्रा-डे गिरावट रही। सेंसेक्स 788 अंक गिरकर 40,677 पर बंद हुआ है। वहीं, निफ्टी 234 अंक गिरकर 11,993 पर बंद हुआ है जबकि बैंक निफ्टी 832 अंक गिरकर 31,237 पर बंद हुआ है। मिडकैप भी 387 अंक गिरकर 16,905 पर बंद हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल

दिग्गज शेयरों की बात करें, तो सोमवार को टीसीएस, विप्रो और टाइटन के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं सन फार्मा, गेल, एचसीएल टेक, इंफोसिस, टेक महिंद्रा, भारती एयरटेल, हीरो मोटोकॉर्प, जी लिमिटेड, इंफ्राटेल, एशियन पेंट्स, एक्सिस बैंक, एनटीपीसी, बजाज ऑटो, बजाज फिन्सर्व और एसबीआई के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।  

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज सभी सेक्टर्स लाल निशान पर बंद हुए। इनमें आईटी, फार्मा, मेटल, रियल्टी, पीएसयू बैंक, मीडिया, एफएमसीजी, प्राइवेट बैंक और ऑटो शामिल हैं। 

लाल निशान पर खुला था बाजार

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 151.39 अंक यानी 0.37 फीसदी की गिरावट के बाद 41,313.22 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 63.05 अंक यानी 0.52 फीसदी की गिरावट के बाद 12,163.60 के स्तर पर खुला था। लेकिन बाजार के खुलते ही इसमें जोरदार गिरावट आई। दोपहर 2:21 बजे सेंसेक्स 811.64 अंक यानी 1.96 फीसदी की गिरावट के बाद 40,652.97 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 243.25 अंक यानी 1.99 फीसदी की गिरावट के बाद 11,983.40 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। 

पिछले कारोबारी दिन गिरावट पर बंद हुआ था बाजार

पिछले कारोबारी दिन शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 162.03 अंक यानी 0.39 फीसदी की गिरावट के बाद 41,464.61 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 55.55 अंक यानी 0.45 फीसदी की गिरावट के बाद 12,226.65 के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed