लगातार दूसरे कारोबारी दिन लाल निशान पर बंद हुआ शेयर बाजार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिनभर के कारोबार के बाद सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 215.76 अंक यानी 0.53 फीसदी की गिरावट के बाद 40,359.41 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी 52.75 अंक यानी 0.44 फीसदी की गिरावट के बाद 11,915.65 के स्तर पर बंद हुआ।
ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो शुक्रवार को जी लिमिटेड, एचडीएफसी, टाटा स्टील, एनटीपीसी, वेदांता लिमिटेड, जेएसडब्ल्यू स्टील, ओएनजीसी, ग्रासिम और पावर ग्रिड के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं इंफ्राटेल, इंफोसिस, टीसीएस, एशियन पेंट्स, भारती एयरटेल, विप्रो, एचसीएल टेक, कोटक महिंद्रा बैंक, टेक महिंद्रा और यूपीएल के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो पीएसयू बैंक, एफमसीजी, आईटी, फार्मा और प्राइवेट बैंकलाल निशान पर बंद हुए। वहीं ऑटो, मेटल, रियल्टी और मीडिया हरे निशान पर बंद हुए।
गिरावट के साथ खुला था बाजार
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 47.85 अंक यानी 0.12 फीसदी की गिरावट के बाद 40,527.32 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 13.45 अंक यानी 0.11 फीसदी की गिरावट के बाद 11,954.95 के स्तर पर खुला था।
गुरुवार को 40,575.17 के स्तर पर बंद हुआ था सेंसेक्स
पिछले कारोबारी दिन शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ था। सेंसेक्स 76.47 अंक यानी 0.19 फीसदी की गिरावट के बाद 40,575.17 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 30.70 अंक यानी 0.26 फीसदी की गिरावट के बाद 11,968.40 के स्तर पर बंद हुआ था।