कोरोनावायरस का असर: सेंसेक्स ने गंवाई बढ़त, निफ्टी भी लाल निशान पर हुआ बंद
- दिनभर के कारोबार के बाद शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ।
- सेंसेक्स 153.27 अंकों की गिरावट के बाद 38,144.02 के स्तर पर बंद हुआ।
- जबकि शुरुआती कारोबार में यह जोरदार बढ़त पर खुला था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शुक्रवार को एतिहासिक गिरावट के बाद आज सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को दिनभर के कारोबार के बाद शेयर बाजार गिरावट पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 153.27 अंक यानी 0.40 फीसदी की गिरावट के बाद 38,144.02 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 69 अंक यानी 0.62 फीसदी की गिरावट के बाद 11,132.75 के स्तर पर बंद हुआ। जबकि शुरुआती कारोबार में यह जोरदार बढ़त पर खुला था।
इसलिए आई गिरावट
चीन के वुहान शहर में से शुरू हुआ कोरोनावायरस का कहर वैश्विक स्तर पर बढ़ता ही जा रहा है। भारत में सोमवार को कोरोनावायरस के दो नए मामलों की पुष्टि हुई है। भारत सरकार ने देश में कोरोनावायरस से दो और लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि की है। इसमें से एक मरीज नई दिल्ली और दूसरा तेलंगाना से है। दोनों मरीजों की हालत अभी स्थिर बताई जा रही है और उनपर करीबी से नजर रखी जा रही है। दिल्ली और तेलंगाना में कोरोनावायरस का यह पहला मामला है। इसके बाद ही बाजार ने अपनी बढ़त गंवाई।
ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज एचसीएल टेक, नेस्ले इंडिया, आईसीआईसीआई बैंक, टेक महिंद्रा, इंफ्राटेल, एम एंड एम, इंफोसिस, पावर ग्रिड और सिप्ला के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं यस बैंक, एसबीआई, गेल, हीरो मोटोकॉर्प, बीपीसीएल, बजाज ऑटो, ओएनजीसी और टाटा मोटर्स के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज आईटी के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स लाल निशान पर बंद हुए। इनमें फार्मा, एफएमसीजी, प्राइवेट बैंक, ऑटो, मीडिया, मीडिया, रियल्टी, मेटल और पीएसयू बैंक शामिल हैं।
शुक्रवार को लाल निशान पर बंद हुआ था बाजार
शुक्रवार को दिनभर के कारोबार के बाद शेयर बाजार में जोरदार गिरावट देखी गई थी। सेंसेक्स 1,448.37 अंक यानी 3.64 फीसदी की गिरावट के बाद 38,297.29 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 414.10 अंक यानी 3.56 फीसदी की गिरावट के बाद 11,219.20 के स्तर पर बंद हुआ था।
700 अंकों के उछाल के साथ खुला था सेंसेक्स
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 704.47 अंक यानी 1.84 फीसदी की बढ़त के बाद 39,001.76 के स्तर पर खुला था। जबकि निफ्टी 213.70 अंक यानी 1.91 फीसदी की बढ़त के बाद 11,415.45 के स्तर पर खुला था।