फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Share market closing in red mark after RBI cut repo rate

रेपो रेट पर RBI के एलान से लुढ़का बाजार, सेंसेक्स में 430 से ज्यादा अंकों की गिरावट

Fri, 04 Oct 2019 03:47 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Fri, 04 Oct 2019 03:47 PM IST
विज्ञापन
Share market closing in red mark after RBI cut repo rate

भारतीय रिजर्व बैंक ( RBI ) द्वारा रेपो रेट में कटौती और जीडीपी के अनुमान को कम करने से सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को शेयर बाजार में जोरदार गिरावट आई। दिनभर के कारोबार के बाद आज बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 433.56 अंक यानी 1.14 फीसदी की गिरावट के बाद 37,673.31 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी 139.20 अंक यानी 1.23 फीसदी की गिरावट के बाद 11,174.80 के स्तर पर बंद हुआ।  

विज्ञापन

इसलिए आई गिरावट

अर्थव्यवस्था को गति देने के प्रयासों के क्रम में आरबीआई ने अपनी प्रमुख नीतिगत दर में लगातार पांचवीं बार कमी की है, जिससे निवेशक खुश नहीं हैं। आरबीआई ने मौद्रिक नीति समिति (MPC) की समीक्षा बैठक में रेपो दर 25 आधार अंक घटाकर 5.15 फीसदी कर दिया है। पहले ये दर 5.40 फीसदी थी। साथ ही केंद्रीय बैंक ने वित्त वर्ष 2019-20 के लिए जीडीपी का अनुमान 6.9 फीसदी से घटाकर 6.1 फीसदी कर दिया है। वहीं वित्त वर्ष 2020-21 के लिए जीडीपी का अनुमान 7.2 फीसदी कर दिया है। इसकी वजह से शेयर बाजार में गिरावट आई। छह सदस्यीय एमपीसी की बैठक गवर्नर शक्तिकांत दास की अगुवाई में हुई। केंद्रीय बैंक खुदरा महंगाई को ध्यान में रखते हुए प्रमुख नीतिगत दरों पर फैसला लेता है। 

विज्ञापन

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल

दिग्गज शेयरों की बात करें, तो शुक्रवार को टीसीएस, इंफोसिस और ओएनजीसी के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं गिरावट वाले दिग्गज शेयरों में आईसीआईसीआई बैंक, टाटा मोटर्स और कोटक महिंद्रा बैंक शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बढ़त के साथ खुला था बाजार

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला था। सुबह 9:20 बजे सेंसेक्स 269.67 अंक यानि 0.71 फीसदी की बढ़त के बाद 38,376.54 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 72.85 अंक यानी 0.64 फीसदी की बढ़त के बाद 11,386.85 के स्तर पर था। 

पिछले कारोबारी दिन लाल निशान पर बंद हुआ था बाजार

पिछले कारोबारी दिन शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ था। सेंसेक्स 198.54 अंकों की गिरावट के बाद 38,106.87 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 46.80 अंकों की गिरावट के बाद 11,313.10 के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed