लगातार दूसरे दिन तेजी के साथ बंद हुआ बाजार, यस बैंक के शेयर में आठ फीसदी से ज्यादा गिरावट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिनभर के कारोबार के बाद मंगलवार को शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 129.98 अंकों की बढ़त के साथ 39816.48 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 44.70 अंकों की बढ़त के बाद 11910.30 के स्तर पर बंद हुआ।
ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो दिनभर के कारोबार के बाद ओएनजीसी, एचडीएफसी, भारती एयरटेल, कोल इंडिया और इंफोसिस के शेयरों में एक से तीन फीसदी की बढ़त हुई।
वहीं सन फार्मा, बजाज ऑटो और इंडसइंड बैंक के शेयरों में एक से 2.6 फीसदी की गिरावट आई।
मंगलवार को यस बैंक के शेयर में भारी गिरावट देखने को मिली। 8.29 फीसदी यानी 9.05 अंकों की गिरावट के बाद यस बैंक का शेयर 100.10 के स्तर पर पहुंच गया।
टाटा मोटर्स के शेयर में भी गिरावट देखने को मिली। 2.68 फीसदी यानी 4.50 अंकों की गिरावट के बाद टाटा मोटर्स का शेयर 163.50 के स्तर पर बंद हुआ।
सपाट स्तर पर खुला था बाजार
मंगलवार को शेयर बाजार सपाट स्तर पर खुला था। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 3.70 अंक यानी 0.01 फीसदी की बढ़त के बाद 39690.20 के स्तर पर खुला था। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 1.90 अंक यानी 0.02 फीसदी की बढ़त के साथ 11867.50 के स्तर पर खुला था।
पिछले कारोबारी दिन भी हरे निशान पर बंद हुआ था बाजार
इससे पहले सोमवार को शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ था। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 291.66 अंकों की बढ़त के साथ 39686.50 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 76.70 अंकों की बढ़त के बाद 11865.60 के स्तर पर बंद हुआ था।
वायदा कारोबार में सोने के भाव में तेजी
सटोरियों के सौदे बढ़ाने से मंगलवार को वायदा कारोबार में सोने का भाव 0.34 फीसदी बढ़कर 33,759 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर अगस्त महीने में डिलिवारी वाला सोना 116 रुपये यानी 0.34 फीसदी बढ़कर 33,759 रुपये प्रति दस ग्राम पर रहा। इसमें 16,050 लॉट का कारोबार हुआ।
वैश्विक स्तर पर 1,393.80 डॉलर प्रति औंस रहा सोने का दाम
विश्लेषकों ने कहा कि प्रतिभागियों के नए सौदे करने से वायदा कारोबार में सोने के भाव में तेजी रही। वैश्विक स्तर, न्यूयॉर्क में सोना 0.32 फीसदी गिरकर 1,393.80 डॉलर प्रति औंस पर रहा।