फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Share Market closing in green mark today nifty below 11500

दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद मामूली बढ़त पर बंद हुआ बाजार, निफ्टी 11,500 के नीचे

Thu, 05 Mar 2020 03:48 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Thu, 05 Mar 2020 03:48 PM IST
सार

  • दिनभर के कारोबार के बाद शेयर बाजार मामूली बढ़त पर बंद हुआ। 
  • सेंसेक्स 61.13 अंकों की बढ़त के बाद 38,470.61 के स्तर पर बंद हुआ।
  • मीडिया, रियल्टी और मेटल के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स हरे निशान पर बंद हुए।

विज्ञापन
Share Market closing in green mark today nifty below 11500

विस्तार

सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद शेयर बाजार मामूली बढ़त पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 61.13 अंक यानी 0.16 फीसदी की बढ़त के बाद 38,470.61 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 18 अंक यानी 0.16 फीसदी की बढ़त के बाद 11,269 के स्तर पर बंद हुआ। 

विज्ञापन


ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज यस बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, एचसीएल टेक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, टीसीएस, ब्रिटानिया, भारती एयरटेल, एशियन पेंट्स और वेदांता लिमिटेड के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं जी लिमिटेड, इंफ्राटेल, रिलायंस, सिप्ला, टेक महिंद्रा, आईओसी, ग्रासिम, टाटा मोटर्स और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। 
विज्ञापन


सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज मीडिया, रियल्टी और मेटल के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स हरे निशान पर बंद हुए। इनमें फार्मा, आईटी, एफएमसीजी, प्राइवेट बैंक, ऑटो और पीएसयू बैंक शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को लाल निशान पर बंद हुआ था बाजार 
बुधवार को दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद शेयर बाजार गिरावट पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 214.22 अंक यानी 0.55 फीसदी की गिरावट के बाद 38,409.48 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 49.10 अंक यानी 0.43 फीसदी की गिरावट के बाद 11,254.20 के स्तर पर बंद हुआ था। 


सपाट स्तर पर खुला था बाजार
शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार हरे निशान पर खुला था। सेंसेक्स 225.73 अंक यानी 0.59 फीसदी की बढ़त के बाद 38,635.21 के स्तर पर खुला था। जबकि निफ्टी 70.60 अंक यानी 0.63 फीसदी की बढ़त के बाद 11,321.60 के स्तर पर खुला था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed