{"_id":"5e60d1fd8ebc3eeb173103d7","slug":"share-market-closing-in-green-mark-today-nifty-below-11500","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद मामूली बढ़त पर बंद हुआ बाजार, निफ्टी 11,500 के नीचे","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद मामूली बढ़त पर बंद हुआ बाजार, निफ्टी 11,500 के नीचे
Thu, 05 Mar 2020 03:48 PM IST
डिंपल अलवधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Thu, 05 Mar 2020 03:48 PM IST
सार
- दिनभर के कारोबार के बाद शेयर बाजार मामूली बढ़त पर बंद हुआ।
- सेंसेक्स 61.13 अंकों की बढ़त के बाद 38,470.61 के स्तर पर बंद हुआ।
- मीडिया, रियल्टी और मेटल के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स हरे निशान पर बंद हुए।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद शेयर बाजार मामूली बढ़त पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 61.13 अंक यानी 0.16 फीसदी की बढ़त के बाद 38,470.61 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 18 अंक यानी 0.16 फीसदी की बढ़त के बाद 11,269 के स्तर पर बंद हुआ।
विज्ञापन
ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज यस बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, एचसीएल टेक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, टीसीएस, ब्रिटानिया, भारती एयरटेल, एशियन पेंट्स और वेदांता लिमिटेड के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं जी लिमिटेड, इंफ्राटेल, रिलायंस, सिप्ला, टेक महिंद्रा, आईओसी, ग्रासिम, टाटा मोटर्स और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।
विज्ञापन
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज मीडिया, रियल्टी और मेटल के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स हरे निशान पर बंद हुए। इनमें फार्मा, आईटी, एफएमसीजी, प्राइवेट बैंक, ऑटो और पीएसयू बैंक शामिल हैं।
विज्ञापन
बुधवार को लाल निशान पर बंद हुआ था बाजार
बुधवार को दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद शेयर बाजार गिरावट पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 214.22 अंक यानी 0.55 फीसदी की गिरावट के बाद 38,409.48 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 49.10 अंक यानी 0.43 फीसदी की गिरावट के बाद 11,254.20 के स्तर पर बंद हुआ था।
सपाट स्तर पर खुला था बाजार
शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार हरे निशान पर खुला था। सेंसेक्स 225.73 अंक यानी 0.59 फीसदी की बढ़त के बाद 38,635.21 के स्तर पर खुला था। जबकि निफ्टी 70.60 अंक यानी 0.63 फीसदी की बढ़त के बाद 11,321.60 के स्तर पर खुला था।