{"_id":"5f06ef262dbcee5b121ab956","slug":"share-market-closing-in-green-mark-sensex-up-by-more-than-400-points","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sensex, Nifty Today: बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स में 400 से ज्यादा अंकों का उछाल, निफ्टी 10800 के पार","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Sensex, Nifty Today: बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स में 400 से ज्यादा अंकों का उछाल, निफ्टी 10800 के पार
Thu, 09 Jul 2020 05:39 PM IST
डिंपल अलवधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Thu, 09 Jul 2020 05:39 PM IST
विज्ञापन
Sensex Today: शेयर मार्केट
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को दिनभर के कारोबार के बाद शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ। आज बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 1.12 फीसदी की बढ़त के साथ 408.68 अंक ऊपर 36737.69 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 1.01 फीसदी उछलकर 107.70 अंक ऊपर 10813.45 के स्तर पर बंद हुआ। बुधवार को बाजार पांच दिनों की तेजी के बाद लाल निशान पर बंद हुआ था। डॉलर की नरमी तथा घरेलू शेयर बाजारों की तेजी के दम पर आज अंतर बैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया बढ़त में रहा।
विज्ञापन
रुपया तीन पैसे मजबूत
प्राथमिक आंकड़ों के अनुसार रुपया तीन पैसे की बढ़त के साथ 74.99 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। कारोबारियों ने कहा कि घरेलू शेयर बाजारों की तेजी और विदेशी बाजारों में डॉलर की नरमी ने रुपये को समर्थन दिया। हालांकि विदेशी निवेशकों की निकासी तथा कोरोना वायरस के संक्रमण के मामलों में वृद्धि ने रुपये पर नकारात्मक असर डाला। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 74.94 पर खुला, लेकिन बाद में इसने शुरुआती तेजी खो दी और प्राथमिक आंकड़ों के हिसाब से 74.99 प्रति डॉलर पर रहा।
विज्ञापन
ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज हिंडाल्को, एचडीएफसी, एसबीआई, टाटा स्टील, बजाज फाइनेंस, गेल, बजाज फिन्सर्व, एचसीएल टेक, एक्सिस बैंक और एम एंड एम के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं इंफ्राटेल, कोल इंडिया, टेक महिंद्रा, ओएनजीसी, हीरो मोटोकॉर्प, विप्रो, मारुति, टीसीएस, हिंदुस्तान यूनिलीवर और ब्रिटानिया के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।
विज्ञापन
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज एफएमसीजी के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स हरे निशान पर बंद हुए। इनमें मेटल, फार्मा, पीएसयू बैंक, रियल्टी, बैंक, मीडिया, प्राइवेट बैंक, ऑटो और आईटी शामिल हैं।
हरे निशान पर खुला था बाजार
आज शेयर बाजार की शुरुआत हरे निशान पर हुई थी। सेंसेक्स 195.08 अंक यानी 0.54 फीसदी ऊपर 36524.09 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 0.51 फीसदी यानी 54.70 अंकों की बढ़त के साथ 10760.45 के स्तर पर खुला था।
पिछले कारोबारी दिन गिरावट के साथ बंद हुआ था बाजार
पिछले कारोबारी दिन शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ था। जबकि इससे पहले लगातार पांच दिनों से सेंसेक्स-निफ्टी में बढ़त देखी जा रही थी। कल सेंसेक्स 0.94 फीसदी की गिरावट के साथ 345.51 अंक नीचे 36329.01 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 0.87 फीसदी गिरकर 93.90 अंक नीचे 10705.75 के स्तर पर बंद हुआ था।