फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   share market closing in green mark sensex up by more than 170 points

शेयर बाजार में लौटी रौनक, 170 अंक उछला सेंसेक्स

Wed, 11 Dec 2019 03:44 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Wed, 11 Dec 2019 03:44 PM IST
विज्ञापन
share market closing in green mark sensex up by more than 170 points

दिनभर के कारोबार के बाद सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 172.69 अंक यानी 0.43 फीसदी की बढ़त के बाद 40,412.57 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 53.35 अंक यानी 0.45 फीसदी की बढ़त के बाद 11,910.15 के स्तर पर बंद हुआ। 

विज्ञापन

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल

दिग्गज शेयरों की बात करें, तो बुधवार को गेल, जी लिमिटेड, एनटीपीसी, आईओसी, ओएनजीसी, टेक महिंद्रा, बजाज फिन्सर्व, टाटा मोटर्स, कोटक महिंद्रा बैंक और टीसीएस के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं यस बैंक, हीरो मोटोकॉर्प, वेदांता लिमिटेड, भारती एयरटेल, अल्ट्राटेक सीमेंट, एल एंड टी, ब्रिटानिया और सिप्ला के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।  

विज्ञापन

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज पीएसयू बैंक और मेटल के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स हरे निशान पर बंद हुए। इनमें बैंक, एफएमसीजी, आईटी, मीडिया, रियल्टी, फार्मा, ऑटो और प्राइवेट बैंक शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बढ़त पर खुला था बाजार

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 88.14 अंक यानी 0.22 फीसदी की बढ़त के बाद 40,328.02 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 29.50 अंक यानी 0.25 फीसदी की बढ़त के बाद 11,886.30 के स्तर पर खुला था। 

पिछले कारोबारी दिन लाल निशान पर बंद हुआ था बाजार

पिछले कारोबारी दिन सेंसेक्स 247.55 अंक यानी 0.61 फीसदी की गिरावट के बाद 40,239.88 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 80.70 अंक यानी 0.68 फीसदी की गिरावट के बाद 11,856.80 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed