{"_id":"5ef1d7088ebc3e42cd21688c","slug":"share-market-closing-in-green-mark-sensex-up-by-519-points-and-ended-above-35400","type":"story","status":"publish","title_hn":"519 अंक उछलकर 35400 के ऊपर बंद हुआ सेंसेक्स, निफ्टी में भी उछाल","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
519 अंक उछलकर 35400 के ऊपर बंद हुआ सेंसेक्स, निफ्टी में भी उछाल
Tue, 23 Jun 2020 03:48 PM IST
डिंपल अलवधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Tue, 23 Jun 2020 03:48 PM IST
विज्ञापन
शेयर बाजार
- फोटो : अमर उजाला--रोहित झा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को दिनभर के कारोबार के बाद शेयर बाजार फिर हरे निशान पर बंद हुआ। आज बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 1.49 फीसदी की बढ़त के साथ 519.11 अंक ऊपर 35430.43 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 1.55 फीसदी बढ़कर 159.80 अंक ऊपर 10471 के स्तर पर बंद हुआ।
विज्ञापन
ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज रिलायंस, भारती एयरटेल, वेदांता लिमिटेड और मारुति के अतिरिक्त सभी कंपनियों के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। शीर्ष बढ़त वाले शेयरों में बजाज फाइनेंस, इंडसइंड बैंक, एल एंड टी, एनटीपीसी, हिंडाल्को, यूपीएल, पावर ग्रिड, श्री सीमेंट, एक्सिस बैंक और इंफ्राटेल शामिल हैं।
विज्ञापन
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज सभी सेक्टर्स हरे निशान पर बंद हुए। इनमें फार्मा, मीडिया, ऑटो, मेटल, आईटी, बैंक, प्राइवेट बैंक, एफएमसीजी और पीएसयू बैंक शामिल हैं।
विज्ञापन
हरे निशान पर खुला था बाजार
शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार हरे निशान पर खुला था। सेंसेक्स 117.54 अंक (0.34 फीसदी) ऊपर 35028.86 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 0.35 फीसदी यानी 36.45 अंकों की बढ़त के साथ 10347.65 के स्तर पर खुला था।
पिछले कारोबारी दिन बढ़त के साथ बंद हुआ था बाजार
पिछले कारोबारी दिन उथल-पुथल के बाद शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 0.52 फीसदी की बढ़त के साथ 179.59 अंक ऊपर 34911.32 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी 0.65 फीसदी बढ़कर 66.80 अंक ऊपर 10311.20 के स्तर पर बंद हुआ था।