फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   share market closing in green mark sensex up 428 points

शेयर बाजार में रौनक बरकरार, 41 हजार से ऊपर बंद हुआ सेंसेक्स

Fri, 13 Dec 2019 04:11 PM IST
देव कश्यप बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: देव कश्यप Updated Fri, 13 Dec 2019 04:11 PM IST
विज्ञापन
share market closing in green mark sensex up 428 points
Sensex
दिनभर के कारोबार के बाद सप्ताह के अंतिम दिन कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 428 अंक यानी 1.05 फीसदी की बढ़त के बाद 41,009.71 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 114.90 अंक यानी 0.96 फीसदी की बढ़त के बाद 12086.70 के स्तर पर बंद हुआ। 
विज्ञापन

 

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल

दिग्गज शेयरों की बात करें, तो शुक्रवार को एक्सिस बैंक, वेदांता लिमिटेड, हिंडाल्को, एसबीआई, मारुती, इंडसलैंड बैंक, कोल इंडिया, यस बैंक, टाटा स्टील और टीसीएस के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं डॉ. रेड्डी, भारती एयरटेल, जील, कोटक बैंक, यूपीएल, बजाज ऑटो, ब्रिटेनिया, एशियन पेंट, टाइटन और सीपला के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।
विज्ञापन

 

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो फर्मा के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स हरे निशान पर बंद हुए। इनमें बैंक, ऑटो, फाइनेंस सर्विसेज, एफएमसीजी, मीडिया, मेटल, पीएसयू बैंक, प्राइवेट बैंक और रियल्टी सेक्टर्स शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

बढ़त पर खुला था बाजार

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 125.26 अंक यानी 0.31 फीसदी की बढ़त के बाद 40,537.83 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 38.75 अंक यानी 0.33 फीसदी की बढ़त के बाद 11,948.90 के स्तर पर खुला था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed