{"_id":"5ef0848c8ebc3e43382fe7c0","slug":"share-market-closing-in-green-mark-sensex-below-35000-nifty-ended-above-10000","type":"story","status":"publish","title_hn":"बढ़त पर बंद हुआ बाजार, 35000 के नीचे सेंसेक्स, निफ्टी 10000 के पार","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
बढ़त पर बंद हुआ बाजार, 35000 के नीचे सेंसेक्स, निफ्टी 10000 के पार
Mon, 22 Jun 2020 03:44 PM IST
डिंपल अलवधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Mon, 22 Jun 2020 03:44 PM IST
विज्ञापन
शेयर बाजार
- फोटो : अमर उजाला--रोहित झा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को दिनभर की उथल-पुथल के बाद शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ। आज बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 0.52 फीसदी की बढ़त के साथ 179.59 अंक ऊपर 34911.32 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 0.65 फीसदी बढ़कर 66.80 अंक ऊपर 10311.20 के स्तर पर बंद हुआ।
विज्ञापन
ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज बजाज ऑटो, बजाज फिन्सर्व, बजाज फाइनेंस, कोल इंडिया, वेदांता लिमिटेड, कोटक महंद्रा बैंक, पावर ग्रिड, आईओसी, ग्रासिम और सिप्ला के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं गेल, विप्रो, ओएनजीसी, हिंडाल्को, एचडीएफसी, टीसीएस, रिलायंस, एचडीएफसी बैंक, एम एंड एम और इंफोसिस के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।
विज्ञापन
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज आईटी के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स हरे निशान पर बंद हुए। इनमें फार्मा, मीडिया, ऑटो, मेटल, बैंक, प्राइवेट बैंक, एफएमसीजी और पीएसयू बैंक शामिल हैं।
विज्ञापन
बढ़त पर हुई थी बाजार की शुरुआत
आज शेयर बाजार की शुरुआत हरे निशान पर हुई थी। सेंसेक्स 178.64 अंक (0.51 फीसदी) ऊपर 34910.37 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 0.56 फीसदी यानी 57.85 अंकों की बढ़त के साथ 10302.25 के स्तर पर खुला था।
पिछले कारोबारी दिन बढ़त के साथ बंद हुआ था बाजार
पिछले कारोबारी दिन शेयर बाजार शानदार बढ़त के साथ बंद हुआ था। सेंसेक्स 523 अंकों की उछाल के साथ 34,731 के स्तर पर पहुंच कर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी भी 107.30 अंकों की उछाल के साथ 10,244 के स्तर बंद हुआ था।