सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिनभर के कारोबार के बाद सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 82.79 अंकों की बढ़त के बाद 36,563.88 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी 23.10 अंकों की बढ़त के बाद 10,840.70 के स्तर पर बंद हुआ।
ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो बुधवार को टाटा स्टील, बीपीसीएल, वेदांता, जेएसडब्ल्यू स्टील और आईओसी के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं गिरावट वाले दिग्गज शेयरों की बात करें, तो इनमें यस बैंक, ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज, कोल इंडिया और ओएनजीसी के शेयर शामिल हैं।
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो फार्मा के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स हरे निशान पर बंद हुए। इनमें बैंक, ऑटो, एनर्जी, इंफ्रा, मेटल और आईटी शामिल हैं।
बढ़त के साथ खुला था बाजार
शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला था। सेंसेक्स 195.08 अंकों की बढ़त के बाद 36,676.17 के स्तर पर खुला था। निफ्टी की बात करें, तो 58.80 अंकों की बढ़त के बाद निफ्टी 10,876.40 के स्तर पर खुला था।
पिछले कारोबारी दिन गिरावट के साथ बंद हुआ था बाजार
पिछले कारोबारी दिन शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 642.22 अंकों की गिरावट के बाद 36,481.09 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 185.90 अंकों की गिरावट के बाद 10,817.60 के स्तर पर बंद हुआ था।