हरे निशान पर बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी दोनों में बढ़त
- बुधवार को शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ
- सेंसेक्स 161.83 अंकों की बढ़त के बाद 36,724.74 के स्तर पर बंद हुआ
- निफ्टी 39 अंकों की बढ़त के बाद 10,836.90 के स्तर पर बंद हुआ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिनभर के कारोबार के बाद बुधवार को शेयर बाजार हरे निशान बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 161.83 अंकों की बढ़त के बाद 36,724.74 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी 39 अंकों की बढ़त के बाद 10,836.90 के स्तर पर बंद हुआ।
बढ़त के साथ बंद हुए ये शेयर
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो भारती इंफ्राटेल का शेयर 2.97 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ, टाटा स्तील का शेयर 2.40 फीसदी, एनटीपीसी का शेयर 1.79 फीसदी, एचडीएफसी बैंक का शेयर 1.73 फीसदी, एचसीएल टेक का शेयर 1.62 फीसदी, ओएनजीसी का शेयर 1.54 फीसदी, आईसीआईसीआई बैंक का शेयर 1.36 फीसदी, यस बैंक का शेयर 1.11 फीसदी, कोटक महिंद्रा बैंक का शेयर 0.70 फीसदी, आईटीसी का शेयर 0.68 फीसदी, एचडीएफसी का शेयर 0.29 फीसदी और एक्सिस बैंक का शेयर 0.25 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ।
गिरावट के साथ बंद हुए ये शेयर
गिरावट वाले दिग्गज शेयरों की बात करें, तो इनमें पावर ग्रिड शामिल है। पावर ग्रि़ का शेयर 0.03 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ, टेक महिंद्रा का शेयर 0.20 फीसदी, टीसीएस का शेयर 0.27 फीसदी, बजाज फाइनेंस का शेयर 0.35 फीसदी, रिलायंस का शेयर 0.36 फीसदी, बजाज ऑटो का शेयर 0.92 फीसदी, एम एंड एम का शेयर 1.92 फीसदी, इंडसइंड बैंक का शेयर 2.17 फीसदी, एशियन पेंट्स का शेयर 2.64 फीसदी, टाटा मोटर्स का शेयर 2.80 फीसदी, सन फार्मा का शेयर 2.97 फीसदी और मारुति का शेयर 3.64 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ।
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो एफएमसीजी, ऑटो और फार्मा लाल निशान पर बंद हुए। वहीं बैंक, एनर्जी, इंफ्रा, आईटी और फार्मा हरे निशान पर बंद हुए।
सपाट स्तर पर खुला था बाजार
शुरुआती कारोबार शेयर बाजार सपाट स्तर पर खुला था। सेंसेक्स 45.10 अंक यानी 0.12 फीसदी की बढ़त के बाद 36,608.01 के स्तर पर खुला था। निफ्टी की बात करें, तो 20.70 अंक यानी 0.19 फीसदी की बढ़त के बाद निफ्टी 10,818.60 के स्तर पर खुला था।
पिछले कारोबारी दिन लाल निशान बंद हुआ था बाजार
पिछले कारोबारी दिन यानी मंगलवार को शेयर बाजार लाल निशान बंद हुआ था। सेंसेक्स 769.88 अंक यानी 2.06 फीसदी की गिरावट के बाद 36,562.91 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 225.40 अंक यानी 2.04 फीसदी की गिरावट के बाद 10,797.90 के स्तर पर बंद हुआ था।