फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   share market closing in green mark on tuesday nifty below 11000

सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन हरे निशान पर बंद हुआ बाजार, 11,000 के नीचे पहुंचा निफ्टी

Tue, 06 Aug 2019 03:55 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Tue, 06 Aug 2019 03:55 PM IST
सार

  • सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ
  • सेंसेक्स 277.01 अंकों की बढ़त के बाद 36,976.85 के स्तर पर बंद हुआ
  • निफ्टी 85.70 अंकों की बढ़त के बाद 10,948.30 के स्तर पर बंद हुआ

विज्ञापन
share market closing in green mark on tuesday nifty below 11000

विस्तार

सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को दिनभर के कारोबार के बाद शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार के बाद को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 277.01 अंकों की बढ़त के बाद 36,976.85 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी 85.70 अंकों की बढ़त के बाद 10,948.30 के स्तर पर बंद हुआ। 

विज्ञापन

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल

दिग्गज शेयरों की बात करें, तो दिनभर के कारोबार के बाद जी एंटरटेनमेंट, सिप्ला, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टीसीएस और पावर ग्रिड कॉर्प के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। वहीं बढ़त वाले दिग्गज शेयरों की बात करें तो इनमें बजाज फाइनेंस, टेक महिंद्रा, यस बैंक और इंडियाबुल्स हाउसिंग के शेयर शामिल हैं। 

विज्ञापन

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें तो एनर्जी के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स हरे निशान पर बंद हुए। इनमें इंफ्रा, ऑटो, बैंक, मेटल और एफएमसीजी शामिल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सपाट स्तर पर खुला था बाजार

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार सपाट स्तर पर खुला था। सेंसेक्स 41.29 अंकों की बढ़त के साथ 36,741.13 के स्तर पर खुला था। निफ्टी की बात करें, तो 18.90 अंकों की बढ़त के बाद निफ्टी 10,881.50 के स्तर पर खुला। 

सोमवार को लाल निशान पर बंद हुआ था बाजार

इससे पहले सोमवार को शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 418.38 अंकों की गिरावट के बाद 36,699.84 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 134.80 अंकों की गिरावट के बाद 10,862.60 के स्तर पर बंद हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed