फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   share market closing in green mark on thursday vodafone idea share fell

बढ़त के साथ बंद हुआ बाजार, बिड़ला समूह के बयान से वोडाफोन आइडिया के शेयर में गिरावट

Thu, 14 Nov 2019 03:52 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Thu, 14 Nov 2019 03:52 PM IST
विज्ञापन
share market closing in green mark on thursday vodafone idea share fell

दिनभर के कारोबार के बाद गुरुवार को शेयर बाजार हरे निशार पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 170.42 अंक यानी 0.42 फीसदी की बढ़त के बाद 40,286.48 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी 30 अंक यानी 0.25 फीसदी की बढ़त के बाद 11,870.45 के स्तर पर बंद हुआ।

विज्ञापन

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल

दिग्गज शेयरों की बात करें, तो गुरुवार को आईसीआईसीआई बैंक, इंफोसिस, बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी बैंक, मारुति, बजाज फिन्सर्व, एचसीएल टेक, सिप्ला और टाइटन के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं इंफ्राटेल, इंडसइंज बैंक, जी लिमिटेड, वेदांता लिमिटेड, अल्ट्राटेक सीमेंट, कोल इंडिया, टाटा मोटर्स, ओएनजीसी और टाटा स्टील के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।  

विज्ञापन

वोडाफोन आइडिया के शेयर में भारी गिरावट

गुरुवार को वोडाफोन आइडिया का शेयर 22 फीसदी तक गिर गया था। इसके बाद यह 18.92 फीसदी यानी 0.30 अंक की गिरावट के बाद 3 के स्तर पर बंद हुआ। शुरुआती कारोबार में यह 3.35 के स्तर पर खुला था, जबकि पिछले कारोबारी दिन वोडाफोन आइडिया का शेयर 3.70 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसलिए आई गिरावट

वोडाफोन आइडिया के शेयर में भारी गिरावट इसलिए आई क्योंकि आदित्य बिड़ला समूह ने कहा है कि अगर सरकार समायोजित सकल राजस्व (एजीआर) को लेकर 39,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की देनदारी पर बड़ी राहत नहीं देती, तो वह कंपनी में और निवेश नहीं करेगी। ऐसे में वोडाफोन आइडिया दिवालिया हो जाएगी। 

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो एफमसीजी, मेटल, फार्मा, रियल्टी और पीएसयू बैंक लाल निशान पर बंद हुए। वहीं बैंक, प्राइवेट बैंक, आईटी, मीडिया और ऑटो हरे निशान पर बंद हुए। 

मामूली बढ़त के साथ खुला था बाजार

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 29.48 अंक यानी 0.07 फीसदी की बढ़त के बाद 40,145.54 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 10.20 अंक यानी 0.09 फीसदी की बढ़त के बाद 11,850.65 के स्तर पर खुला था। 

बुधवार को 40,116.06 के स्तर पर बंद हुआ था सेंसेक्स 

पिछले कारोबारी दिन औद्योगिक उत्पादन (आईआईपी) के कमजोर आंकड़ों, जीडीपी की चिंताओं और अमेरिका व चीन के बीच व्यापार समझौते को लेकर असमंजस के चलते सेंसेक्स में 229 अंकों की कमजोरी दर्ज की गई थी, जिसके बाद यह 40,116.06 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 73 अंकों की गिरावट के साथ 11,840.45 के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed