फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Share market closing in green mark on thursday sensex above 38000

शेयर बाजार में लौटी तेजी, 11,000 के ऊपर बंद हुआ निफ्टी

Thu, 26 Sep 2019 03:48 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Thu, 26 Sep 2019 03:48 PM IST
विज्ञापन
Share market closing in green mark on thursday sensex above 38000
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला

दिनभर के कारोबार के बाद सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 396.22 अंकों की बढ़त के बाद 38,989.74 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी 139.80 अंकों की बढ़त के बाद 11,580 के स्तर पर बंद हुआ।  

विज्ञापन

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल

दिग्गज शेयरों की बात करें, तो गुरुवार को वेदांता, कोल इंडिया, जी एंटरटेनमेंट, आईओसी और एम एंड एम के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं गिरावट वाले दिग्गज शेयरों की बात करें, तो इनमें यस बैंक, इंफोसिस, एचयूएल, एचसीएल टेक और विप्रो के शेयर शामिल हैं। 

विज्ञापन

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आईटी के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स हरे निशान पर बंद हुए। इनमें बैंक, ऑटो, मेटल, इंफ्रा, एनर्जी और फार्मा शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

38,740.85 के स्तर पर खुला था सेंसेक्स 

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला था। सेंसेक्स 147.33 अंकों की बढ़त के बाद 38,740.85 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 50.80 अंकों की बढ़त के बाद 11,491 के स्तर पर खुला था।

पिछले कारोबारी दिन लाल निशान पर बंद हुआ था बाजार

पिछले कारोबारी दिन शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ था। सेंसेक्स 503.62 अंकों की गिरावट के बाद 38,593.62 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 148 अंकों की गिरावट के बाद 11,440.20 के स्तर पर बंद हुआ था।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed