फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   share market closing in green mark on second day of 2020

साल 2020 के दूसरे कारोबारी दिन हरे निशान पर बंद हुआ बाजार

Thu, 02 Jan 2020 03:47 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Thu, 02 Jan 2020 03:47 PM IST
सार

  • साल 2020 के दूसरे कारोबारी दिन हरे निशान पर बंद हुआ शेयर बाजार। 
  • सेंसेक्स 322.62 अंकों की बढ़त के बाद 41,628.64 के स्तर पर बंद हुआ।
  • नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 12,282.95 के स्तर पर बंद हुआ।

विज्ञापन
share market closing in green mark on second day of 2020
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

साल 2020 के दूसरे कारोबारी दिन और सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को दिनभर के कारोबार के बाद शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 322.62 अंक यानी 0.78 फीसदी की बढ़त के बाद 41,628.64 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 100.45 अंक यानी 0.82 फीसदी की बढ़त के बाद 12,282.95 के स्तर पर बंद हुआ। 

विज्ञापन

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल

दिग्गज शेयरों की बात करें, तो गुरुवार को टाटा मोटर्स, टाटा स्टील, अल्ट्राटेक सीमेंट, इंडसइंड बैंक, जेएसडब्ल्यू स्टील, वेदांता लिमिटेड, ग्रासिम और गेल के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं 

विज्ञापन

बीपीसीएल, सिप्ला, टीसीएस, बाजाज ऑटो, कोल इंडिया, एनटीपीसी, नेस्ले इंडिया और एशियन पेंट्स के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।  

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज आईटी के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स हरे निशान पर बंद हुए। इनमें मेटल, रियल्टी, पीएसयू बैंक, मीडिया, फार्मा, एफएमसीजी, प्राइवेट बैंक और ऑटो शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बढ़त पर खुला था बाजार

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला था। सेंसेक्स 77.61 अंक यानी 0.19 फीसदी की बढ़त के बाद 41,383.63 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 23.40 अंक यानी 0.19 फीसदी की बढ़त के बाद 12,205.90 के स्तर पर खुला था। 

वर्ष 2020 के पहले दिन बढ़त पर बंद हुआ था बाजार

वर्ष 2020 के पहले दिन बुधवार को बीएसई का बेंचमार्क सेंसेक्स 52.28 अंक मजबूत होकर 41,306.02 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं एनएसई निफ्टी 14.05 अंकों की बढ़त के साथ 12,182.50 के स्तर पर बंद हुआ था।   

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed