फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   share market closing in green mark on monday sensex nifty are high

बाजार में जोरदार तेजी, 530 अंक बढ़ा सेंसेक्स, निफ्टी 12,000 के पार

Mon, 25 Nov 2019 03:44 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Mon, 25 Nov 2019 03:44 PM IST
विज्ञापन
share market closing in green mark on monday sensex nifty are high
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला

दिनभर के कारोबार के बाद सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को शेयर बाजार जोरदार बढ़त के साथ बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 529.82 अंक यानी 1.31 फीसदी की बढ़त के बाद 40,889.23 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी 164.60 अंक यानी 1.38 फीसदी की बढ़त के बाद 12,079 के स्तर पर बंद हुआ। 

विज्ञापन

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल

दिग्गज शेयरों की बात करें, तो सोमवार को एचडीएफसी, टाटा स्टील, ग्रासिम, भारती एयरटेल, इंफ्राटेल, जेएसडब्ल्यू स्टील, इंडसइंड बैंक, एक्सिस बैंक और टाइटन के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं जी लिमिटेड, ओएनजीसी, यस बैंक, बीपीसीएल, गेल और विप्रो के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।  

विज्ञापन

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो मीडिया के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स हरे निशान पर बंद हुए। इनमें एफएमसीजी, मेटल, ऑटो, फार्मा, रियल्टी, पीएसयू बैंक, आईटी और प्राइवेट बैंक शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

40,431.92 के स्तर पर खुला था सेंसेक्स

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 72.51 अंक यानी 0.18 फीसदी की बढ़त के बाद 40,431.92 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 19.60 अंक यानी 0.16 फीसदी की बढ़त के बाद 11,934 के स्तर पर खुला था। इसके बाद दोपहर 2:10 बजे सेंसेक्स 471.17 अंक यानी 1.17 फीसदी की बढ़त के बाद 40,830.58 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 143.10 अंक यानी 1.20 फीसदी की बढ़त के बाद 12,057.50 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। 

शुक्रवार को 40,359.41 के स्तर पर बंद हुआ था सेंसेक्स 

पिछले कारोबारी दिन शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ था। सेंसेक्स 215.76 अंक यानी 0.53 फीसदी की गिरावट के बाद 40,359.41 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 52.75 अंक यानी 0.44 फीसदी की गिरावट के बाद 11,915.65 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed