{"_id":"5ed77a631165f464f37ee426","slug":"share-market-closing-in-green-mark-for-sixth-consecutive-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"बढ़त पर बंद हुआ बाजार: सेंसेक्स ने पार किया 34000 का आंकड़ा, निफ्टी 10000 के ऊपर","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
बढ़त पर बंद हुआ बाजार: सेंसेक्स ने पार किया 34000 का आंकड़ा, निफ्टी 10000 के ऊपर
Wed, 03 Jun 2020 03:54 PM IST
डिंपल अलवधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Wed, 03 Jun 2020 03:54 PM IST
सार
- सकारात्मक घरेलू और वैश्विक संकेतों के कारण शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ।
- लगातार छह दिनों से घरेलू बाजार में तेजी जारी है।
- आज आईटी और मेटल के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स हरे निशान पर बंद हुए।
विज्ञापन
शेयर बाजार
- फोटो : अमर उजाला--रोहित झा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को भी शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ। लगातार छह दिनों से घरेलू बाजार में तेजी जारी है। आज बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 0.84 फीसदी की तेजी के साथ 284.01 अंक ऊपर 34109.54 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 0.83 फीसदी बढ़कर 82.45 अंक ऊपर 10061.55 के स्तर पर बंद हुआ। सकारात्मक घरेलू और वैश्विक संकेतों के कारण यह तेजी आई।
विज्ञापन
कारोबारियों ने कहा कि विदेशी कोषों की भारी आमद ने बाजार की धारणा को मजबूती दी। शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने मंगलवार को पूंजी बाजार में सकल आधार पर 7,498.29 करोड़ रुपये की इक्विटी खरीदी।
विज्ञापन
ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज एम एंड एम, बजाज फाइनेंस, कोटक महिंद्रा बैंक, नेस्ले इंडिया, आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई, ओएनजीसी, टाटा मोटर्स, एचडीएफसी बैंक और श्री सीमेंट के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं जी लिमिटेड, एनटीपीसी, इंडसइंड बैंक, इंफ्राटेल, विप्रो, कोल इंडिया, यूपीएल, भारती एयरटेल, मारुति और इंफोसिस के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।
विज्ञापन
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज आईटी और मेटल के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स हरे निशान पर बंद हुए। इनमें एफएमसीजी, पीएसयू बैंक, फार्मा, ऑटो, बैंक, मीडिया, प्राइवेट बैंक और रियल्टी शामिल हैं।
दिनभर ऐसा रहा शेयर बाजार का हाल
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 1.57 फीसदी की बढ़त के साथ 531.35 अंक ऊपर 34356.88 के स्तर पर खुला था। साथ ही निफ्टी में भी बढ़त देखी गई। यह 1.63 फीसदी की तेजी के साथ 162.75 अंक ऊपर 10141.85 के स्तर पर खुला था।
पिछले कारोबारी दिन हरे निशान पर बंद हुआ था बाजार
पिछले कारोबारी दिन सेंसेक्स 1.57 फीसदी की तेजी के साथ 522.01 अंक ऊपर 33825.53 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 1.56 फीसदी बढ़कर 152.95 अंक ऊपर 9979.10 के स्तर पर बंद हुआ था।