फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Share Market closing in green mark due to RBI announcement on repo rate

RBI के एलान का बाजार पर असर, तेजी के साथ बंद हुए सेंसेक्स-निफ्टी

Thu, 06 Feb 2020 04:03 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Thu, 06 Feb 2020 04:03 PM IST
सार

  • दिनभर के कारोबार के बाद शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ। 
  • रेपो रेट पर आरबीआई के फैसले से बाजार प्रभावित हुआ। 
  • सेंसेक्स 163.37 अंकों की बढ़त के बाद 41,306.03 के स्तर पर बंद हुआ।

विज्ञापन
Share Market closing in green mark due to RBI announcement on repo rate
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को दिनभर के कारोबार के बाद शेयर बाजार तेजी पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 163.37 अंक यानी 0.40 फीसदी की बढ़त के बाद 41,306.03 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 44.50 अंक यानी 0.37 फीसदी की बढ़त के बाद 12,133.65 के स्तर पर बंद हुआ। आज भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने रेपो दर में कोई बदलाव नहीं किया है। रेपो दर 5.15 फीसदी पर बरकरार रहेगी। इसलिए कर्ज लेने वालों को कोई राहत नहीं मिली है, जिससे शेयर बाजार प्रभावित हुआ है। साथ ही बैंक का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2020-21 में देश की जीडीपी ग्रोथ छह फीसदी रहेगी। केंद्रीय बैंक का अनुमान है कि भविष्य में मुद्रास्फीति के उच्च बने रहने की आशंका है। 

विज्ञापन

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल

दिग्गज शेयरों की बात करें, तो गुरुवार को इंडसइंड बैंक, जी लिमिटेड, एसबीआई, बजाज फाइनेंस, भारती एयरटेल, गेल, यस बैंक, जेएसडब्ल्यू स्टील और हीरो मोटोकॉर्प के शेयर बढ़त पर बंद हुए। वहीं टाटा मोटर्स, सिप्ला, टाइटन, इंफोसिस, आईटीसी, बीपीसीएल, कोटक महिंद्रा बैंक, टीसीएस और एशियन पेंट्स के शेयर गिरावट पर बंद हुए।

विज्ञापन

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज रियल्टी, एफएमसीजी और आईटी लाल निशान पर बंद हुए। वहीं पीएसयू बैंक, फार्मा, प्राइवेट बैंक, मेटल, मीडिया और ऑटो हरे निशान पर बंद हुए।  

विज्ञापन
विज्ञापन

बढ़त के साथ खुला था सेंसेक्स 

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला था। सेंसेक्स 137.78 अंक यानी 0.33 फीसदी की बढ़त के बाद 41,280.44 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 50.45 अंक यानी 0.42 फीसदी की बढ़त के बाद 12,139.60 के स्तर पर खुला था। 

बुधवार को हरे निशान पर बंद हुआ था बाजार 

पिछले कारोबारी दिन शेयर बाजार तेजी के साथ बंद हुआ था। यह तेजी तीन दिनों से देखी जा रही है। सेंसेक्स में 339.17 अंकों की बढ़ोतरी देखने को मिली, वहीं निफ्टी में भी 109.50 अंकों का उछाल देखने को मिला। निफ्टी तीन दिनों में 428 अंक चढ़ा है। सेंसेक्स में 1,407 अंकों की तेजी देखने को मिली है। बुधवार को यस बैंक के शेयरों में आठ फीसदी, टाटा स्टील में पांच फीसदी की तेजी देखने को मिली। वहीं हीरो मोटो के शेयरों में चार फीसदी की गिरावट आई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed