फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Share Market closing in green mark despite coronavirus fear

कोरोनावायरस पर RBI के बयान के बाद बढ़त पर बंद हुआ बाजार, 480 अंक उछला सेंसेक्स

Tue, 03 Mar 2020 04:03 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Tue, 03 Mar 2020 04:03 PM IST
सार

  • दिनभर के कारोबार के बाद शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ। 
  • सेंसेक्स 479.68 अंकों की बढ़त के बाद 38,623.70 के स्तर पर बंद हुआ।
  • RBI ने कहा कि वित्तीय बाजारों पर कोरोनावायरस के प्रभाव पर नजर है और कदम उठाने को तैयार हैं।

विज्ञापन
Share Market closing in green mark despite coronavirus fear
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को दिनभर के कारोबार के बाद शेयर बाजार बढ़त पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 479.68 अंक यानी 1.26 फीसदी की बढ़त के बाद 38,623.70 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 170.55 अंक यानी 1.53 फीसदी की बढ़त के बाद 11,303.30 के स्तर पर बंद हुआ। रिजर्व बैंक ने मंगलवार को कहा कि वह खतरनाक कोरोनोवायरस के प्रभाव को लेकर वैश्विक के साथ-साथ घरेलू स्थिति पर नजर रखे हुए है। इस वजह से बाजार में बढ़त आई।

विज्ञापन

इसलिए आई बढ़त

साथ ही आरबीआई ने यह भी कहा कि वह वित्तीय बाजारों के व्यवस्थित तरीके से काम करने को सुनिश्चित करने के लिए जरूरी कदम उठाने को तैयार है। आरबीआई ने एक बयान में कहा कि कोरोनावायरस के फैलने के साथ वैश्विक स्तर पर वित्तीय बाजारों में उल्लेखनीय उतार-चढ़ाव देखा गया है। इससे धारणा प्रभावित हुई है और निवेशक सुरक्षित जगह निवेश करने को लेकर बाजार से पैसा निकाल रहे हैं। रिजर्व बैंक वैश्विक और घरेलू गतिविधियों पर करीबी और लगातार नजर रखे हुए है तथा वित्तीय बाजारों के व्यवस्थित तरीके से काम करने, बाजार में भरोसा बनाये रखने तथा वित्तीय स्थिरता संरक्षित सुनिश्चित करने को लेकर जरूरत पड़ने पर उपयुक्त कदम उठाने को तैयार है।

विज्ञापन

76 फीसदी सब्सक्राइब हुआ एसबीआई कार्ड्स का IPO

भारतीय स्टेट बैंक कार्ड्स ( SBI Cards ) का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम ( IPO ) दो मार्च 2020 को खुला था। इस आईपीओ से कंपनी 9,000 से 10,000 करोड़ रुपये की रकम जुटा सकती है। यह साल 2020 का पहला आईपीओ है। मालूम हो कि एसबीआई कार्ड्स के लगभग 95 लाख ग्राहक हैं। यह एचडीएफसी बैंक के बाद कार्ड जारी करने वाली यह दूसरी सबसे बड़ी कंपनी है। इसके पास 18 फीसदी मार्केट शेयर हैं। 18 फरवरी के सूचीपत्र से मिली जानकारी के अनुसार, आईपीओ का बिडिंग प्रोसेस पांच मार्च को बंद हो जाएगा। आज आईपीओ के दूसरे दिन दोपहर 3:45 बजे तक 76 फीसदी आईपीओ सब्सक्राइब हो गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल

दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज वेदांता लिमिटेड, सन फार्मा, जी लिमिटेड, टाटा स्टील, सिप्ला, डॉक्टर रेड्डी, ग्रासिम और कोल इंडिया के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं सिर्फ यस बैंक आईटीसी के शेयर ही लाल निशान पर बंद हुए। 

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज सभी सेक्टर्स हरे निशान पर बंद हुए। इनमें फार्मा, एफएमसीजी, आईटी प्राइवेट बैंक, ऑटो, मीडिया, मीडिया, रियल्टी, मेटल और पीएसयू बैंक शामिल हैं।

सोमवार को लाल निशान पर बंद हुआ था बाजार 

सोमवार को दिनभर के कारोबार के बाद शेयर बाजार गिरावट पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 153.27 अंक यानी 0.40 फीसदी की गिरावट के बाद 38,144.02 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 69 अंक यानी 0.62 फीसदी की गिरावट के बाद 11,132.75 के स्तर पर बंद हुआ था। 

तेजी के साथ खुला था बाजार

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 442.49 अंक यानी 1.16 फीसदी की बढ़त के बाद 38,586.51 के स्तर पर खुला था। निफ्टी 146.10 अंक यानी 1.31 फीसदी की बढ़त के बाद 11,278.85 के स्तर पर खुला था। इसके बाद सुबह 9:22 बजे सेंसेक्स 533.71 अंक यानी 1.40 फीसदी की बढ़त के बाद 38,677 के स्तर पर था। जबकि निफ्टी 157.70 अंक यानी 1.42 फीसदी की बढ़त के बाद 11,290.45 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed