फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   share market closing in green mark BSE Sensex and NSE Nifty ended higher

बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 429 और निफ्टी 121 अंकों की तेजी के साथ बंद

Thu, 02 Jul 2020 03:43 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Thu, 02 Jul 2020 03:43 PM IST
विज्ञापन
share market closing in green mark BSE Sensex and NSE Nifty ended higher
शेयर मार्केट - फोटो : ANI

सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को दिनभर के कारोबार के बाद शेयर बाजार जोरदार बढ़त पर बंद हुआ। आज बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 1.21 फीसदी की तेजी के साथ 429.25 अंक ऊपर 35843.70 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 1.17 फीसदी बढ़कर 121.65 अंक ऊपर 10551.71 के स्तर पर बंद हुआ। 

विज्ञापन


ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज एम एंड एम, सिप्ला, हीरो मोटोकॉर्प, टाइटन, एचसीएल टेक, इंफोसिस, आईओसी, टाटा स्टील, टीसीएस और एचडीएफसी के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं एक्सिस बैंक, यूपीएल, वेदांता लिमिटेड, हिंदुस्तान यूनिलीवर, भारती एयरटेल, एनटीपीसी, कोटक बैंक, नेस्ले इंडिया और ब्रिटानिया के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।
विज्ञापन


सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज बैंक, पीएसयू बैंक और रियल्टी के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स हरे निशान पर बंद हुए। इनमें फार्मा, ऑटो, आईटी, मीडिया, एफएमसीजी, मेटल और प्राइवेट बैंक शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिनभर ऐसा रहा बाजार का हाल
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 289 अंक (0.82 फीसदी) ऊपर 35703.45 के स्तर पर खुला था और निफ्टी 68.70 अंकों (0.66 फीसदी) की तेजी के साथ 10498.75 के स्तर पर खुला था। इसके बाद दोपहर 2.30 बजे सेंसेक्स 547.04 अंक यानी 1.54 फीसदी ऊपर 35961.49 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 1.50 फीसदी यानी 156.90 अंकों की बढ़त के साथ 10586.95 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।


पिछले कारोबारी दिन जोरदार बढ़त के साथ बंद हुआ था बाजार
पिछले कारोबारी दिन शेयर बाजार जोरदार बढ़त पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 1.43 फीसदी की तेजी के साथ 498.65 अंक ऊपर 35414.45 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 1.24 फीसदी बढ़कर 127.95 अंक ऊपर 10430.05 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed