फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   share market closing in green mark after economic package announcement Corona Virus

आर्थिक पैकेज के एलान से बाजार में रौनक, 1410 अंक उछलकर 29000 के ऊपर बंद हुआ सेंसेक्स

Thu, 26 Mar 2020 03:47 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Thu, 26 Mar 2020 03:47 PM IST
सार

  • आर्थिक पैकेज के एलान से शेयर बाजार जोरदार बढ़त पर बंद हुआ।
  • सेंसेक्स 1410.99 अंक बढ़कर 29946.77 के स्तर पर बंद हुआ।
  • आज निर्मला सीतारमण ने एक लाख 70 हजार करोड़ के आर्थिक पैकेज का एलान किया।

विज्ञापन
share market closing in green mark after economic package announcement Corona Virus
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आर्थिक पैकेज के एलान से सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को शेयर बाजार जोरदार बढ़त पर बंद हुआ। आज बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 1410.99 अंक यानी 4.94 फीसदी की बढ़त के साथ 29946.77 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 323.60 अंक यानी 3.89 फीसदी की बढ़त के साथ 8641.45 के स्तर पर बंद हुआ। लगातार तीसरे दिन बाजार बढ़त पर बंद हुआ।

विज्ञापन


इसलिए आई तेजी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देश में 21 दिन के लॉकडाउन का एलान किया है। लॉकडाउन का खामियाजा भुगत रहे किसानों, दैनिक वेतन भोगियों, मजदूरों, महिलाओं और बुजुर्गों के लिए राहत की घोषणा की। सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि लॉकडाउन के दौरान कोई भी गरीब भूखा ना रहे। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एक लाख 70 हजार करोड़ के आर्थिक पैकेज का एलान किया। इससे बाजार में तेजी आई। देश में कोरोना वायरस महामारी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक देश में अभी तक इससे 649 लोग संक्रमित हो चुके हैं और 14 लोगों की मौत हो चुकी है। 
विज्ञापन


ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज इंडसइंड बैंक, एल एंड टी, बजाज फाइनेंस, भारती एयरटेल, हीरो मोटोकॉर्प, बजाज ऑटो, पावर ग्रिड, एचडीएफसी, इंफ्राटेल और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं गेल, एचसीएल टेक, सन फार्मा, टाटा स्टील, टेक महिंद्रा, जेएसडब्ल्यू स्टील, रिलायंस, मारुति, अडाणी पोर्ट्स और कोल इंडिया के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज सभी सेक्टर्स हरे निशान पर बंद हुए। इनमें ऑटो, रियल्टी, एफएमसीजी, आईटी, मीडिया, मेटल, फार्मा, पीएसयू बंक और प्राइवेट बैंक शामिल हैं।

हरे निशान पर खुला था बाजार
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 348.63 अंक यानी 1.22 फीसदी की बढ़त के साथ 28884.41 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 120.65 अंक यानी 1.45 फीसदी की बढ़त के साथ 8438.50 के स्तर पर खुला था। इसके बाद बाजार में उतार-चढ़ाव जारी रहा। दोपहर 12:52 बजे सेंसेक्स 1475.65 अंक बढ़कर 30011.43 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 380.10 अंक की बढ़त के बाद 8697.95 के स्तर पर था।


पिछले कारोबारी दिन बढ़त पर बंद हुआ था सेंसेक्स
पिछले कारोबारी दिन आर्थिक पैकेज की उम्मीद से सेंसेक्स 1861.75 अंक यानी 6.98 फीसदी की बढ़त के साथ 28,536 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 496.75 अंक यानी 6.37 फीसदी की बढ़त के साथ 8298 के स्तर पर बंद हुआ था। निवेशकों को 4.23 लाख करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed