{"_id":"05e289b5752a3c0be7383322108477bd","slug":"share-market-closing-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बढ़त के साथ खुला शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
बढ़त के साथ खुला शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद
टीम डिजिटल/अमर उजाला.दिल्ली
Updated Wed, 04 Feb 2015 04:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार को सुबह बढ़त के साथ खुला शेयर बाजार शाम को बंद होते समय तेजी का रुख बरकरार नहीं रख सका। सुबह बढ़त के साथ 29,129.85 के स्तर पर खुला सेंसेक्स शाम को 117.03 अंकों की गिरावट के साथ 28,883.11 के स्तर पर बंद हुआ। कल शाम को सेंसेक्स 29,000.14 के स्तर पर बंद हुआ था।
विज्ञापन
वहीं दूसरी ओर, सुबह निफ्टी भी बढ़त के साथ खुला था, लेकिन शाम को बंद होते समय गिर गया। सुबह 8,789.15 के स्तर पर खुला शेयर बाजार शाम को 32.85 अंकों की गिरावट के साथ 8,723.70 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी कल शाम को 8,756.55 के स्तर पर बंद हुआ था।
विज्ञापन
पिछले 52 हफ्तों का सेंसेक्स का उच्चतम स्तर 29,844.16 है, जबकि निम्नतम स्तर 19,963.12 है। वहीं दूसरी ओर निफ्टी का पिछले 52 हफ्तों का उच्चतम स्तर 8,996.60 है, जबकि निम्नतम स्तर 5,933.30 है।
विज्ञापन