फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Share market closing high on monday due to announcements by Nirmala Sitharaman on friday

लगातार दूसरे कारोबारी दिन 1,000 अंकों से ज्यादा की बढ़त के साथ बंद हुआ सेंसेक्स

Mon, 23 Sep 2019 03:51 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Mon, 23 Sep 2019 03:51 PM IST
विज्ञापन
Share market closing high on monday due to announcements by Nirmala Sitharaman on friday
शेयर बाजार

दिनभर के कारोबार के बाद सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को शेयर बाजार जोरदार तेजी के साथ बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 1,075.41 अंकों की बढ़त के बाद 39,090.03 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी 329.20 अंकों की बढ़त के बाद 11,603.40 के स्तर पर बंद हुआ।  

विज्ञापन

इसलिए आया उछाल

शुक्रवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने घरेलू मैन्यूफैक्चरिंग कंपनियों को बड़ी राहत दी। निर्मला सीतारमण ने कॉर्पोरेट टैक्स में कटौती का एलान किया, जिससे शेयर बाजार में उछाल देखने को मिला। कंपनियों के लिए नया कॉर्पोरेट टैक्स 25.17 फीसदी तय किया गया है और कैपिटल गेन पर सरचार्ज खत्म हो गया है। 

विज्ञापन

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल

दिग्गज शेयरों की बात करें, तो सोमवार को बीपीसीएल, बजाज फाइनेंस, आईओसी और एल एंड टी के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं गिरावट वाले दिग्गज शेयरों की बात करें, तो इनमें पावर ग्रिड, जी एंटरटेनमेंट और इंफोसिस के शेयर शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आईटी और फार्मा के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स हरे निशान पर बंद हुए। इनमें बैंक, ऑटो, एनर्जी, इंफ्रा और मेटल शामिल हैं। 

बढ़त के साथ खुला था बाजार

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 909.18 अंक यानी 2.39 फीसदी की बढ़त के बाद 38,923.80 के स्तर पर खुला था। निफ्टी की बात करें, तो 276.60 अंक यानी 2.45 फीसदी की बढ़त के बाद निफ्टी 11,550.80 के स्तर पर खुला था।

पिछले कारोबारी दिन बढ़त के साथ बंद हुआ था बाजार

पिछले कारोबारी दिन सेंसेक्स 1,923.90 अंक यानी 5.33 फीसदी की बढ़त के बाद 38,017.37 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 570.70 अंक यानी 5.33 फीसदी की बढ़त के बाद 11,275.50 के स्तर पर बंद हुआ था।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed