फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Share market closing high on friday due to announcements by Nirmala Sitharaman

10 साल की रिकॉर्ड तेजी के बाद 1900 अंक उछलकर बंद हुआ सेंसेक्स

Fri, 20 Sep 2019 03:58 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Fri, 20 Sep 2019 03:58 PM IST
विज्ञापन
Share market closing high on friday due to announcements by Nirmala Sitharaman
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला

दिनभर के कारोबार के बाद सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को शेयर बाजार जोरदार तेजी के साथ बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 1,923.90 अंक यानी 5.33 फीसदी की बढ़त के बाद 38,017.37 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी 570.70 अंक यानी 5.33 फीसदी की बढ़त के बाद 11,275.50 के स्तर पर बंद हुआ।  

विज्ञापन


विज्ञापन

इसलिए आया उछाल

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने घरेलू मैन्यूफैक्चरिंग कंपनियों को बड़ी राहत दी है। निर्मला सीतारमण ने कॉर्पोरेट टैक्स में कटौती कर दी है। कंपनियों के लिए नया कॉर्पोरेट टैक्स 25.17 फीसदी तय किया गया है और कैपिटल गेन पर सरचार्ज खत्म हो गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल

दिग्गज शेयरों की बात करें, तो शुक्रवार को हीरो मोटोकॉर्प, इंडसइंड बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट और मारुति सुजुकी के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं गिरावट वाले दिग्गज शेयरों की बात करें, तो इनमें कोल इंडिया, पावर ग्रिड, डी एंटरटेनमेंट, इंफोसिस, टीसीएस और एनटीपीसी के शेयर शामिल हैं। 

मारुति का शेयर सात साल में पहली बार 10 फीसदी चढ़ा

पिछले सात सालों में पहली बार मारुति सुजुकी के शेयर में एक दिन में 10 फीसदी से भी ज्यादा की बढ़त आई है। 10.54 फीसदी यानी 629.25 की बढ़त के बाद मारुति का शेयर 6601 के स्तर पर बंद हुआ। मारुति का शेयर शुक्रवार को 6,015 के स्तर पर खुला था। 

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो सभी सेक्टर्स हरे निशान पर बंद हुए। इनमें बैंक, ऑटो, फार्मा, एनर्जी, इंफ्रा, मेटल और आईटी शामिल हैं। बीएसई मिडकैप छह फीसदी बढ़ा और स्मॉलकैप इंडेक्स में चार फीसदी की बढ़त आई।

बढ़त के साथ खुला था बाजार

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 48.14 अंक यानी 0.13 फीसदी की बढ़त के बाद 36,141.61 के स्तर पर खुला था। निफ्टी की बात करें, तो 9.80 अंक यानी 0.09 फीसदी की बढ़त के बाद निफ्टी 10,714.60 के स्तर पर खुला था। इसके बाद दोपहर करीब 2:15 बजे सेंसेक्स 2102.46 अंक यानी 5.83 फीसदी की बढ़त के बाद 38,195.93 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी की बात करें, तो 627.90 अंक यानी 5.87 फीसदी की बढ़त के बाद निफ्टी 11,332.70 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। 

पिछले कारोबारी दिन बढ़त के साथ बंद हुआ था बाजार

पिछले कारोबारी दिन निफ्टी सात महीने के निचले स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 470.41 अंकों की गिरावट के बाद 36,093.47 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 135.90 अंकों की गिरावट के बाद 10,704.80 के स्तर पर बंद हुआ था।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed