फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   share market closing flat on thursday sensex fell while nifty rose

सपाट स्तर पर बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स में गिरावट, तो निफ्टी में मामूली बढ़त

Thu, 05 Sep 2019 03:47 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Thu, 05 Sep 2019 03:47 PM IST
विज्ञापन
share market closing flat on thursday sensex fell while nifty rose
शेयर मार्केट

दिनभर के कारोबार के बाद गुरुवार को शेयर बाजार सपाट स्तर पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 80.32 अंकों की गिरावट के बाद 36,644.42 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी 3.20 अंकों की बढ़त के बाद 10,847.90 के स्तर पर बंद हुआ।  

विज्ञापन

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल

दिग्गज शेयरों की बात करें, तो टाटा मोटर्स, कोल इंडिया, ओएनजीसी, बीपीसीएल औप यस बैंक के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं गिरावट वाले दिग्गज शेयरों की बात करें, तो इनमें एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक, इंडियाबुल्स हाउसिंग, टीसीएस और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर शामिल हैं। 

विज्ञापन

बढ़त के साथ खुला था बाजार

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई थी। सेंसेक्स 126.34 अंक यानी 0.34 फीसदी की बढ़त के बाद 36,851.08 के स्तर पर खुला था। निफ्टी की बात करें, तो 50.60 अंक यानी 0.47 फीसदी की बढ़त के बाद निफ्टी 10,895.30 के स्तर पर खुला था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले कारोबारी दिन हरे निशान बंद हुआ था बाजार

पिछले कारोबारी दिन यानी बुधवार को शेयर बाजार हरे निशान बंद हुआ था। सेंसेक्स 161.83 अंकों की बढ़त के बाद 36,724.74 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 39 अंकों की बढ़त के बाद 10,836.90 के स्तर पर बंद हुआ था।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed