फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   share market closing flat on monday sensex fell while nifty rose

सपाट स्तर पर बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स में गिरावट, वहीं निफ्टी में मामूली बढ़त

Mon, 30 Dec 2019 03:48 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Mon, 30 Dec 2019 03:48 PM IST
सार

  • सप्ताह के पहले कारोबारी दिन बाजार सपाट स्तर पर बंद हुआ।
  • सेंसेक्स 17.14 अंकों की गिरावट के बाद 41,558 के स्तर पर बंद हुआ।
  • नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 12,260.60 के स्तर पर बंद हुआ।

विज्ञापन
share market closing flat on monday sensex fell while nifty rose

विस्तार

सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को दिनभर के कारोबार के बाद शेयर बाजार सपाट स्तर पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 17.14 अंक यानी 0.04 फीसदी की गिरावट के बाद 41,558 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 14.80 अंक यानी 0.12 फीसदी की बढ़त के बाद 12,260.60 के स्तर पर बंद हुआ। 

विज्ञापन

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल

दिग्गज शेयरों की बात करें, तो सोमवार को टाटा मोटर्स, यूपीएल, नेस्ले इंडिया, वेदांता लिमिटेड, एम एंड एम, हीरो मोटोकॉर्प, जी लिमिटेड और कोल इंडिया

विज्ञापन

के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं यस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई, टीसीएस, आईओसी, इंफोसिस, एशियन पेंट्स, एक्सिस बैंक और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।  

विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज पीएसयू बैंक और आईटी लाल निशान पर बंद हुए। वहीं मीडिया, मेटल, फार्मा, रियल्टी, एफएमसीजी, प्राइवेट बैंक और ऑटो हरे निशान पर बंद हुए।

हरे निशान पर खुला था बाजार

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार हरे निशान पर खुला था। सेंसेक्स 73.93 अंक यानी 0.18 फीसदी की बढ़त के बाद 41,649.07 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 23.85 अंक यानी 0.19 फीसदी की बढ़त के बाद 12,269.65 के स्तर पर खुला था। 

शुक्रवार को 41,575.14 के स्तर पर बंद हुआ था सेंसेक्स 

शुक्रवार को शेयर बाजार जोरदार बढ़त के साथ बंद हुआ था। सेंसेक्स 411.38 अंक यानी 1.00 फीसदी की बढ़त के बाद 41,575.14 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 119.25 अंक यानी 0.98 फीसदी की बढ़त के बाद 12,245.80 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed