फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Share Market Closing Bell: Sensex settles 182 pts higher, Nifty above 24,650

Share Market Closing bell: बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक चढ़ा; निफ्टी में भी उछाल

Wed, 14 May 2025 03:55 PM IST
राहुल कुमार बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Wed, 14 May 2025 03:55 PM IST
सार

कारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ। बुधवार को सेंसेक्स 182.34 अंक चढ़कर 81,330.56 पर बंद हुआ। निफ्टी 88.55 अंक बढ़कर 24,666.90 पर बंद हुआ।

विज्ञापन
Share Market Closing Bell: Sensex settles 182 pts higher, Nifty above 24,650
शेयर बाजार - फोटो : एडोव

विस्तार

खुदरा मुद्रास्फीति में नरमी का असर बुधवार को शेयर बाजार पर देखने को मिला। आज बाजार में तेजी रही और उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 182 अंकों की बढ़त के साथ बंद हुआ जबकि एनएसई निफ्टी 88 अंक से अधिक मजबूत हुआ। सेंसेक्स मंगलवार को 1,281.68 अंक टूटा था जबकि निफ्टी में 346.35 अंक की गिरावट आई थी।

विज्ञापन


बुधवार को तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 182.34 अंक यानी 0.22 प्रतिशत की बढ़त के साथ 81,330.56 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान ऊंचे में यह 81,691.87 अंक तक गया और नीचे में 80,910.03 अंक तक आया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 88.55 अंक यानी 0.36 प्रतिशत की तेजी के साथ 24,666.90 अंक पर बंद हुआ।
विज्ञापन


लाभ में रहे शेयर
सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में टाटा मोटर्स, इटर्नल, टेक महिंद्रा, मारुति, महिंद्रा एंड महिंद्रा, इन्फोसिस, इंडसइंड बैंक, एचसीएल टेक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और भारती एयरटेल प्रमुख रूप से लाभ में रहीं। दूरसंचार कंपनी एयरटेल का शेयर एक प्रतिशत चढ़ा। कंपनी का एकीकृत शुद्ध लाभ मार्च, 2025 को समाप्त तिमाही में पांच गुना होकर 11,022 करोड़ रुपये होने से उसके शेयर में तेजी आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


घाटे में रहे शेयर
दूसरी तरफ नुकसान में रहने वाले शेयरों में एशियन पेंट्स, टाटा मोटर्स, कोटक महिंद्रा बैंक, एनटीपीसी और पावरग्रिड शामिल हैं।

महंगाई छह साल के निचले स्तर पर
मंलगवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, सब्जियों, फलों एवं दालों की कीमतों में नरमी आने से अप्रैल में खुदरा मुद्रास्फीति की दर घटकर लगभग छह साल के निचले स्तर 3.16 प्रतिशत पर आ गई। इससे भारतीय रिजर्व बैंक के लिए जून की मौद्रिक नीति समीक्षा में रेपो दर में एक और कटौती की पर्याप्त गुंजाइश बन गई है। इसके अलावा अमेरिका में महंगाई दर के आंकड़े में नरमी और वैश्विक व्यापार तनाव कम होने से शेयर बाजार में सकारात्मक रुख रहा।

बुधवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, खाद्य वस्तुओं, विनिर्मित उत्पादों और ईंधन की कीमतों में कमी आने से थोक मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति अप्रैल में घटकर 13 महीने के निचले स्तर 0.85 प्रतिशत पर आ गई।

ये भी पढ़ें: Union Cabinet: केंद्रीय कैबिनेट का बड़ा फैसला, जेवर में बनेगी भारत की छठी सेमीकंडक्टर इकाई

विदेशी बाजारों का हाल
एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, चीन का शंघाई कम्पोजिट सूचकांक और हांगकांग का हैंगसेंग लाभ में रहे, जबकि जापान के निक्की में नुकसान रहा। यूरोप के प्रमुख बाजारों में ज्यादातर में दोपहर कारोबार में गिरावट का रुख रहा। अमेरिकी बाजार मंगलवार को बढ़त में रहे थे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed