फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   share market closes on a record note, sensex down by 310 points

लगातार पांचवे दिन शेयर बाजार में गिरावट का दौर जारी, 310 अंक गिरा सेंसेक्स, 10600 के करीब आया निफ्टी

Mon, 05 Feb 2018 04:25 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 05 Feb 2018 04:25 PM IST
विज्ञापन
share market closes on a record note, sensex down by 310 points
शेयर मार्केट

लगातार पांचवे दिन शेयर बाजार में गिरावट का दौर सोमवार को भी जारी रहा। दिन भर के कारोबार के बाद सेंसेक्स जहां 310 अंक गिरकर 34750 पर बंद हुआ, वहीं निफ्टी भी 10600 के करीब आ गया था। आज के कारोबार में दिग्गज शेयरों में एचडीएफसी, एलएंडटी, इंडसइंड बैंक, अदानी पोर्ट्स, कोटक महिंद्रा बैंक और बजाज ऑटो 4.25-2.1 फीसदी तक लुढ़क कर बंद हुए हैं। 

विज्ञापन


एलटीसीजी, ग्लोबल मार्केट में दिखा असर
केंद्र सरकार द्वारा शेयरों की खरीद फरोख्त पर एलटीसीजी टैक्स लगाने और ग्लोबल मार्केट में छायी कमजोरी का असर देखने को मिला। फाइनेंस सेक्रेट्री हंसमुख अढिया ने बाजार में जारी गिरावट के लिए ग्लोबल मार्केट में कमजोरी को जिम्मेदार ठहराया है। अढिया ने कहा कि लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन टैक्स बाजार में बिकवाली का कोई कारण नहीं है।
विज्ञापन


आज के कारोबार में बैंक, आईटी, मेटल और रियल्टी शेयरों में बिकवाली से सेंसेक्स 35 हजार के नीचे फिसल गया था। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 545 और निफ्टी 173 अंकों तक टूट गया था। मिडकैप शेयरों में अजंता फार्मा, ओबेरॉय रियल्टी, गोदरेज इंडस्ट्रीज, पेज इंडस्ट्रीज और मैरिको 5.1-3.1 फीसदी तक गिरकर बंद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि मिडकैप शेयरों में अशोक लेलैंड, यूनाइटेड ब्रुअरीज, इंडियन होटल्स, जीएमआर इंफ्रा और रिलायंस कैपिटल 5.9-4.4 फीसदी तक चढ़कर बंद हुए हैं। स्मॉलकैप शेयरों में वक्रांगी, स्टरलाइट टेक, श्री पुष्कर केमिकल्स, फोर्टिस हेल्थ और मोतीलाल ओसवाल 10-6.2 फीसदी तक टूटकर बंद हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed