फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Share market closes on a record high on tuesday 19 december

सेंसेक्स 33800 के पार हुआ बंद, निफ्टी में दिखी 74 अंकों की मजबूती

Tue, 19 Dec 2017 04:40 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 19 Dec 2017 04:40 PM IST
विज्ञापन
Share market closes on a record high on tuesday 19 december
शेयर मार्केट में आया तगड़ा उछाल

मंगलवार को शेयर बाजार में अच्छी तेजी देखने को मिली और सेंसेक्स व निफ्टी दोनों ही बढ़त देखने को मिली। बीएसई सेंसेक्स 235 अंक की तेजी के साथ 33,837 के स्तर पर बंद हुआ है। एनएसई का  निफ्टी 74.4 अंक की मजबूती के साथ 10,463 के स्तर पर बंद हुआ है।

विज्ञापन


निफ्टी पर 39 शेयर्स में तेजी, मारुति टॉप गेनर
निफ्टी पर 39 शेयर्स बढ़त के साथ बंद हुए। वहीं 11 शेयर्स में गिरावट दर्ज की गई। सबसे ज्यादा तेजी मारुति सुजुकी के शेयर में 5.77 फीसदी रही। इसके अलावा हीरो मोटोकॉर्प, यूपीएल, टाटा मोटर्स, आयशर मोटर्स, अंबुजा सीमेंट, वेदांता, भारती एयरटेल, बजाज ऑटो, सिप्ला, हिंडाल्को 4.79-2 फीसदी तक बढ़े। 
विज्ञापन


ऑटो, बैंकिंग, एफएमसीजी, मेटल, मीडिया, फार्मा, रियल्टी, कंज्यूमर ड्युरेबल्स और पावर शेयरों में जमकर खरीदारी दिखी है। 

सोने में दिखी तेजी
दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में तेजी दर्ज की गई है। मंगलवार सकारात्मक वैश्विक संकेत और घरेलू ज्वैलर्स की ओर से बढ़ी खरीदारी के चलते सोना 175 रुपये की तेजी के साथ 29700 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह चांदी कीमतों में भी बढ़त देखने को मिली है। इंडस्ट्रियल यूनिट्स और सिक्का निर्माताओं की ओर से बढ़े उठान के चलते चांदी की कीमतें 150 रुपये की तेजी के साथ 38250 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर आ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed