{"_id":"5c4063aebdec22737a366b78","slug":"share-market-closes-on-a-high-before-reliance-industries-q3-result","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिलायंस के नतीजों से पहले 36300 के पार बंद हुआ सेंसेक्स, निफ्टी में भी तेजी","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
रिलायंस के नतीजों से पहले 36300 के पार बंद हुआ सेंसेक्स, निफ्टी में भी तेजी
Thu, 17 Jan 2019 04:44 PM IST
paliwal पालीवाल
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Published by: paliwal पालीवाल
Updated Thu, 17 Jan 2019 04:44 PM IST
विज्ञापन
रिलायंस इंडस्ट्रीज के तीसरी तिमाही के नतीजों से पहले शेयर बाजार में रौनक दिखाई दी। सेंसेक्स जहां 36300 के पार जाकर के बंद हुआ, वहीं निफ्टी 2 हफ्तों के शिखर पर पहुंच गया। दूसरी तरफ हिंदु्स्तान यूनिलीवर के आंकड़ों ने मजबूती दी।
विज्ञापन
सेंसेक्स 52.79 अंक की बढ़त के साथ 36374.08 के स्तर पर और निफ्टी 14.90 अंक की मजबूती के साथ 10905.20 के स्तर पर बंद हुआ है जो इसका 2 हफ्तों का शीर्ष स्तर है। सेंसेक्स में करीब 50 अंकों की तेजी आई है। बैंक निफ्टी भी 27500 के पार जाकर बंद हुआ है।
विज्ञापन
8.9 फीसदी बढ़ा एचयूएल का लाभ
वित्त वर्ष 2019 की तीसरी तिमाही में एचयूएल का मुनाफा 8.9 फीसदी बढ़कर 1,444 करोड़ रुपये हो गया है। कंपनी की आय 11.3 फीसदी बढ़कर 9,558 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। सालाना आधार पर तीसरी तिमाही में एचयूएल के होम केयर कारोबार की आय 2,741 करोड़ रुपये से बढ़कर 3,148 करोड़ रुपये रही है।
विज्ञापन