फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   share market closes on a flat note after tcs crosses 100 billion mark

TCS के मार्केट कैप में उछाल के बाद भी मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

Mon, 23 Apr 2018 03:55 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 23 Apr 2018 03:55 PM IST
विज्ञापन
share market closes on a flat note after tcs crosses 100 billion mark
sensex

आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विस के मार्केट कैप में 100 बिलियन डॉलर के पार जान के बाद भी भारतीय शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स में 35.19 अंक और निफ्टी में 20.65 अंकों की तेजी देखी गई। 

विज्ञापन


सेंसेक्स 34450 और निफ्टी 10584 पर बंद हुआ। वहीं आज के दिन की सबसे बड़ी उपलब्धि टीसीएस के शेयरों में देखने को मिली, जब इसका मार्केट कैप देश की सभी कंपनियों को पछाड़कर नंबर एक पायदान पर पहुंच गया। टीसीएस ने पाकिस्तान के स्टॉक एक्सचेंज में लिस्टेड शेयरों के कुल मार्केट कैप को भी पीछे छोड़ दिया है। 
विज्ञापन


बैंकिंग शेयरों में दिखी सबसे ज्यादा कमजोरी
शेयर बाजार में आज के कारोबार के दौरान बैंकिंग शेयरों में सबसे ज्यादा कमजोरी देखी गई। निफ्टी पर 11 में से 8 इंडेक्स कारोबार के दौरान लाल निशान में चले गए हैं। सबसे ज्यादा गिरावट बैंकिंग शेयरों में है। पीएसयू बैंक इंडेक्स में 0.35 फीसदी, प्राइवेट बैंक इंडेक्स में 0.22 फीसदी और निफ्टी बैंक इंडेक्स में 0.24 फीसदी कमजोरी दिख रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस वजह से दिख रही है सुस्ती
मार्केट में जो सुस्ती दिख रही है उसकी काफी वजह हैं। इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें, रुपये में कमजोरी और अन्य कारण हैं। कारोबार के शुरूआत में एबीबी, अवंति फीड्स, ओबेरॉय रियल्टी, हिंदुस्तान पेट्रोलियम, इंडियाबुल्स, बीपीसीएल और इंडसइंड बेंक में 1.22 फीसदी से 3.41 फीसदी तक तेजी दिख रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed