फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   share market closed in green mark on wednesday sensex above 31500

दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद जोरदार बढ़त पर बंद हुआ बाजार, 31500 के पार पहुंचा सेंसेक्स

Wed, 27 May 2020 03:47 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Wed, 27 May 2020 03:47 PM IST
विज्ञापन
share market closed in green mark on wednesday sensex above 31500
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला

सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद शेयर बाजार बढ़त पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 3.25 फीसदी की तेजी के साथ 995.92 अंक ऊपर 31605.22 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 3.17 फीसदी बढ़कर 285.90 अंक ऊपर 9314.95 के स्तर पर बंद हुआ। 

विज्ञापन


ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज आईसीआईसीआई बैंक, विप्रो, बजाज फाइनेंस, ग्रासिम, इंडसइंड बैंक, एचडीएफसी बैंक, यूपीएल, कोटक बैंक और बीपीसीएल के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं अल्ट्राटेक सीमेंट, सन फार्मा, जी लिमिटेड, टाइटन, एशियन पेंट्स, श्री सीमेंट, मारुति, नेस्ले इंडिया और पावर ग्रिड के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। 
विज्ञापन


डॉलर के मुकाबले रुपया पांच पैसे की गिरावट पर बंद
अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया बुधवार को पांच पैसे की गिरावट के साथ 75.71 (अस्थायी) बंद हुआ। कोरोना वायरस महामारी के बीच अमेरिका और चीन के मध्य तनाव बढ़ने को लेकर प्रतिभागी चिंतित हैं। विदेशी मुद्रा कारोबारियों के अनुसार रुपया सीमित दायरे में रहा। कोरोना वायरस टीका आने की संभावना और व्यापार गतिविधियों में तेजी की उम्मीद से रुपया कुछ मजबूत हुआ। लेकिन अमेरिका-चीन के बीच तनाव बढ़ने से तेजी पर अंकुश लगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्व की अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर के मजबूत होने से भी रुपये पर असर पड़ा। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 75.72 पर खुला। बाद में कुछ मजबूत हुआ लेकिन अंत में यह मंगलवार के मुकाबले पांच पैसे की गिरावट के साथ 75.71 पर बंद हुआ। रुपया मंगलवार को 75.66 पर बंद हुआ था। कारोबार के दौरान यह ऊंचे में 75.57 और नीचे में 75.74 तक गया। 

एक्सिस बैंक के शेयर में सबसे ज्यादा तेजी
आज एक्सिस बैंक के शेयर में सबसे ज्यादा तेजी देखी गई। ग्लोबल प्राइवेट इक्विटी फर्म कार्लाइल ग्रुप के एक्सिस बैंक में एक अरब डॉलर यानी 7600 करोड़ रुपये का निवेश करने के मुद्दे पर शुरू हुई बातचीत की खबर के बाद एक्सिस बैंक के शेयरों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है। यह 14.24 फीसदी (48.60 अंक) की बढ़त के बाद 389.90 के स्तर पर बंद हुआ। जबकि शुरुआती कारोबार में यह 346.10 के स्तर पर खुला था। 

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज मीडिया और फार्मा के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स हरे निशान पर बंद हुए। इनमें आईटी, ऑटो, बैंक, प्राइवेट बैंक, रियल्टी, मेटल, एफएमसीजी और पीएसयू बैंक शामिल हैं।

हरे निशान पर खुला था बाजार
शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार हरे निशान पर खुला था। सेंसेक्स में मामूली बढ़त देखी गई। यह 0.33 फीसदी की बढ़त के साथ 99.50 अंक ऊपर 30708.80 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 0.58 फीसदी की तेजी के साथ 52 अंक ऊपर 9081.05 के स्तर पर खुला था। 


मंगलवार को मामूली गिरावट पर बंद हुआ था बाजार 
मंगलवार को दिनभर की बढ़त गंवाकर शेयर बाजार मामूली गिरावट पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 0.21 फीसदी की गिरावट के साथ 63.29 अंक नीचे 30609.30 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 0.11 फीसदी लुढ़ककर 10.20 अंक नीचे 9029.05 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed