{"_id":"5b603d414f1c1b66428b50e5","slug":"share-market-celebrates-diwali-on-second-day-ril-market-cap-surpasses-tcs","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शेयर बाजार में दिवाली मनाने का दौर जारी, रिलायंस इंडस्ट्रीज बनी मार्केट का किंग, नए शिखर पर सेंसेक्स","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
शेयर बाजार में दिवाली मनाने का दौर जारी, रिलायंस इंडस्ट्रीज बनी मार्केट का किंग, नए शिखर पर सेंसेक्स
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 31 Jul 2018 04:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शेयर बाजार में दिवाली मनाने का दौर जारी है। सुबह के वक्त कमजोर शुरुआत करने के बाद आखिरी घंटे में बाजार ने एकदम से जोरदार तेजी दिखाई और सेंसेक्स व निफ्टी एक नए शिखर पर बंद हुए। पहली बार निफ्टी 11350 और सेंसेक्स 37600 के स्तर पर बंद हुआ।
विज्ञापन
वहीं दूसरी तरफ मुकेश अंबानी के स्वामित्व वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज मार्केट कैप में किंग बन गई है। इसने टीसीएस को भी पीछे छोड़ दिया है।
सेंसेक्स 112 अंक की बढ़त के साथ 37,606 के स्तर पर और निफ्टी 37 अंक की तेजी के साथ 11,356.5 के स्तर पर बंद हुआ है। दिग्गज शेयरों में टेक महिंद्रा, रिलायंस इंडस्ट्रीज, डॉ रेड्डीज, हीरो मोटो, एचयूएल, अदानी पोर्ट्स और टाटा स्टील 3.9-1.9 फीसदी तक चढ़कर बंद हुए हैं।
विज्ञापन
मिडकैप शेयरों में अदानी पावर, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, इमामी, एम्फैसिस और मैक्स फाइनेंशियल 7.9-3.9 फीसदी तक उछलकर बंद हुए हैं।
7.43 लाख करोड़ के पार हुआ मार्केट कैप
रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप पहली बार 7.43 लाख करोड़ रुपये के पार चला गया है। मार्केट कैप के मामले में लंबे समय से टीसीएस नंबर 1 कंपनी बनी हुई थी। आरआईएल के एक शेयर का भाव 1175 रुपये पहुंच गया। 12 जुलाई के कारोबार में आरआईएल दूसरी बार 100 अरब डॉलर क्लब में शामिल हुआ था। तब आरआईएल का मार्केट कैप 6.89 लाख करोड़ रुपए पहुंच गया था।
विज्ञापन
इसलिए बढ़ गया रिलायंस का शेयर
5 जुलाई को रिलायंस इंडस्ट्रीज की एजीएम थी, जिसमें कंपनी ने अपनी भविष्य की योजनाओं के बारे में बताया था। आरआईएल का शेयर उस वक्त 965 रुपये था, जो मंगलवार को 1174 करोड़ रुपये हो गया। ऐसा इसलिए क्योंकि निवेशकों का विश्वास इस एजीएम के बाद काफी बढ़ गया है।
कमजोर मांग से सोना 100 रुपये गिरा
विदेशों से कमजोर रुझान के साथ साथ स्थानीय आभूषण निर्माताओं के बीच घटी मांग से मंगलवार को सराफा बाजार में सोने का भाव 100 रुपये गिरकर 30,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा। हालांकि औद्योगिक इकाइयों व सिक्का निर्माताओं की ओर से छिटपुट सौदों के कारण चांदी अपने पिछले भाव 39,200 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही।
वैश्विक स्तर पर सिंगापुर में सोना 0.24 फीसदी गिरकर 1,219.10 डॉलर प्रति औंस व चांदी 0.52 फीसदी की गिरावट के साथ 15.38 डॉलर प्रति औंस पर देखी गई। देश की राजधानी में 99.9 फीसदी व 99.5 फीसदी शुद्धता वाला सोना 100 रुपये लुढ़ककर क्रमश: 30,650 रुपये व 30,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा। पीली धातु की कीमत में सोमवार को 30 रुपये की गिरावट आई थी।