फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   share market BSE sensex reached at 50000 in 2021 twice know the trend of Indian indices

इस साल सेंसेक्स ने दो बार छुआ 50 हजार का स्तर, आइए डालते हैं इसके सफर पर नजर

Tue, 02 Feb 2021 04:10 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Tue, 02 Feb 2021 04:10 PM IST
विज्ञापन
share market BSE sensex reached at 50000 in 2021 twice know the trend of Indian indices
सेंसेक्स का 40 हजार से 50 हजार तक का सफर - फोटो : अमर उजाला

शेयर बाजारों के लिए साल 2020 काफी घटनाक्रमों वाला रहा। मार्च 2020 में भारत में कोरोना वायरस महामारी ने दस्तक दी। कोरोना वायरस से शेयर बाजार भी अछूता नहीं रहा। मार्च में जहां शेयर बाजार धड़ाम हुआ था, वहीं साल के अंत में सेंसेक्स-निफ्टी ने 2020 में हुए पूरे नुकसान की भरपाई कर ली थी। 

विज्ञापन


2020 में धड़ाम हुआ था बाजार, 2021 में भरी उड़ान 
देश में जैसे-जैसे जानलेवा कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या बढ़ती गई, वैसे ही घरेलू बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली और गिरावट के कारण बाजार में लोअर सर्किट लगा। यानी 45 मिनट के लिए कारोबार बंद कर दिया गया था। बीएसई सेंसेक्स 24 मार्च को एक साल के निचले स्तर 25,638.9 अंक पर था। कोरोना के आर्थिक प्रभाव को कम करने के लिए केंद्र सरकार और भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने कई कदम उठाए, जिसके बाद शेयर बाजार ने उड़ान भरी और सेंसेक्स-निफ्टी रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचे। 
विज्ञापन


11 जनवरी को 50,000 के पार गया सेंसेक्स 
11 जनवरी 2021 को सेंसेक्स ने इतिहास रचा और पहली बार 50,000 के पार गया। लेकिन इसके बाद कईं दिनों तक बाजार में गिरावट आई। 29 जनवरी 2021 को सेंसेक्स 588.59 अंक यानी 1.26 फीसदी की भारी गिरावट के साथ 46285.77 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 182.95 अंक (1.32 फीसदी) की गिरावट के साथ 13634.60 के स्तर पर बंद हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सेंसेक्स ने दो बार पार किया 50 हजार का आंकड़ा 
आज कारोबार के दौरान सेंसेक्स 1,461 अंक ऊपर 50,062.03 पर पहुंच गया था। इसी तरह निफ्टी भी 433 अंक ऊपर 14,715.10 पर कारोबार कर रहा था। यह सेंसेक्स-निफ्टी का इंट्राडे स्तर है। इससे पहले 21 जनवरी को सेंसेक्स ने 50 हजार का आंकड़ा पार किया था। तब यह 223.17 अंकों की बढ़त के साथ 50,015.29 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी की शुरुआत 14,707.70 के स्तर पर हुई थी। 

बजट के दिन बाजार ने तोड़ा 24 सालों का रिकॉर्ड
एक फरवरी को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में वित्त वर्ष 2021-22 का आम बजट पेश किया, शेयर बाजारों ने जबरदस्त स्वागत किया। कल बीएसई का इंडेक्स पांच फीसदी ऊपर बंद हुआ था। मालूम हो कि बजट के दिन यह सेंसेक्स में 24 सालों की सबसे बड़ी उछाल है। एक फरवरी को सेंसेक्स 2314.84 अंक ऊपर 48600 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 646.60 अंक (4.74 फीसदी) की बढ़त के साथ 14281.20 के स्तर पर बंद हुआ था।

आइए सेंसेक्स के 40,000 से लेकर 50,000 तक के सफर पर नजर डालते हैं-

  • मार्च में निचले स्तर पर पहुंचने के बाद आठ अक्तूबर को सेंसेक्स 40 हजार के पार 40182 पर पहुंच गया था। 
  • इसके बाद पांच नवंबर को सेंसेक्स 41,340 पर बंद हुआ। 
  • 10 नवंबर को इंट्राडे में इंडेक्स का स्तर 43,227 पर पहुंचा। 
  • 18 नवंबर को 44180 के स्तर पर पहुंचा। 
  • चार दिसंबर को इसने 45000 का आंकड़ा पार किया और 45079 पर बंद हुआ। 
  • 11 दिसंबर को सेंसेक्स 46 हजार के ऊपर 46099 के स्तर पर बंद हुआ और 14 दिसंबर को यह 46,253.46 अंक पर बंद हुआ था। इस दौरान निफ्टी 13558.15 अंक के अपने सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंचा था। 
  • 28 दिसंबर को सेंसेक्स उछलकर 47353 पर बंद हुआ था।
  • चार जनवरी को सेंसेक्स ने नया रिकॉर्ड बनाया और यह पहली बार 48000 के ऊपर 48176.80 पर बंद हुआ।
  • 11 जनवरी को बीएसई का सेंसेक्स 49269.32 के सर्वकालिक उच्च स्तर पर बंद हुआ था।
  • 11 जनवरी के 10 दिन बाद 21 जनवरी को घरेलू शेयर बाजार उच्चतम स्तर पर खुला था। सेंसेक्स 223.17 अंकों की बढ़त के साथ 50,015.29 के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी की शुरुआत 14,707.70 के स्तर पर हुई थी। 
  • आज कारोबार के दौरान सेंसेक्स 1,461 अंक ऊपर 50,062.03 पर पहुंच गया था। इसी तरह निफ्टी 433 अंक ऊपर 14,715.10 पर कारोबार कर रहा था। यह आंकड़ा इंट्राडे का है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed