फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Share market BSE NSE broke again today Sensex slips 166 points Nifty also closed on red mark

Stock Market Closed: शेयर बाजार आज फिर टूटा, सेंसेक्स 166 अंक फिसला, निफ्टी भी लाल निशान पर बंद

Tue, 14 Dec 2021 03:46 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Tue, 14 Dec 2021 03:46 PM IST
सार

Stock Market Closed On Red Mark Again: दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को शेयर बाजार की शुरुआत लाल निशान पर हुई और कारोबार के अंत तक ये लाल निशान पर कारोबार करता रहा। कारोबार के अंत में बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 166.33 अंक या 0.29 फीसदी की गिरावट के साथ 58,117.09 के स्तर पर बंद हुआ।

विज्ञापन
Share market BSE NSE broke again today Sensex slips 166 points Nifty also closed on red mark
शेयर बाजार - फोटो : iStock

विस्तार

दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को शेयर बाजार की शुरुआत लाल निशान पर हुई और कारोबार के अंत तक ये लाल निशान पर कारोबार करता रहा। कारोबार के अंत में बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 166.33 अंक या 0.29 फीसदी की गिरावट के साथ 58,117.09 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का निफ्टी  43.35 अंक या 0.25 फीसदी फिसलकर 17,324.90 के स्तर पर बंद हुआ।

विज्ञापन


इन शेयरों में आई गिरावट
लगभग 1695 शेयरों में तेजी आई, 1462 शेयरों में गिरावट आई और 109 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। पावर ग्रिड कॉरपोरेशन, नेस्ले इंडिया, एक्सिस बैंक और डॉ रेड्डीज लैब्स सबसे अधिक लाभ में रहे, जबकि आईटीसी, बजाज फाइनेंस, कोटक महिंद्रा बैंक और भारती एयरटेल शीर्ष गिरावट वाले रहे। क्षेत्रों में, बिजली, फार्मा और तेल एवं गैस हरे रंग में समाप्त हुए, जबकि ऑटो, एफएमसीजी और पीएसयू बैंक सूचकांक लाल रंग में समाप्त हुए।
विज्ञापन


तेज गिरावट के साथ खुला था बाजार
सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को शेयर बाजार की शुरुआत लाल निशान पर हुई थी। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 233.66 अंक या 0.38 फीसदी की गिरावट के साथ 58,059.76 के स्तर पर खुला था। वहीं एनएसई के निफ्टी ने  85.05 अंक या 0.49 फीसदी फिसलकर 17,283.20 के स्तर पर कारोबार की शुरुआत की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को 500 अंक से ज्यादा टूटा था
बीते कारोबारी सत्र में सोमवार को शेयर बाजार ने बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत की थी। लेकिन कारोबार के अंत में बीएसई का सेंसेक्स 503.25 अंक या 0.86 फीसदी की गिरावट के साथ 58,283.42 के स्तर पर बंद हुआ था। इसी तरह एनएसई का निफ्टी भी 143.05 अंक या 0.82 अंक फिसलकर 17,368.25 के स्तर पर बंद हुआ था। बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, रिलायंस इंडस्ट्रीज और एमएंडएम निफ्टी के शीर्ष गिरावट वाले शेयरों में शामिल थे। जबकि टेक महिंद्रा, एक्सिस बैंक, मारुति सुजुकी, विप्रो और एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस के श्मिशेयर लाभ में रहे थे। सेक्टरों में निफ्टी आईटी को छोड़कर अन्य सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed