फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Share Market All Time High Share Market Updates Today Sensex Nifty News and Updates Today

Share Market: बुल्स की पावर के आगे बियर्स बेदम, बाजार फिर नए हाई पर, सेंसेक्स 500 अंक चढ़ा, निफ्टी 19700 पार

Mon, 17 Jul 2023 04:17 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Mon, 17 Jul 2023 04:17 PM IST
सार

Share Market: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन भी बुल्स के पावर के आगे बीयर्स हथियार डालते नजर आ रहे हैं। सोमवार को सेंसेक्स और निफ्टी एक बार फिर नए ऑल टाइम हाई पर पहुंचे। सोमवार को सेंसेक्स में 550 से अधिक अंकों की बढ़त दिखी और यह 66,611.36 अंकों के लेवल के पार पहुंच गया।

विज्ञापन
Share Market All Time High Share Market Updates Today Sensex Nifty News and Updates Today
शेयर बाजार में फिर रिकॉर्ड हाई - फोटो : amarujala.com

विस्तार

पिछले हफ्ते की रिकॉर्ड तेजी के बाद इस हफ्ते भी बाजार की उड़ान जारी है। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन भी बुल्स के पावर के आगे बीयर्स हथियार डालते नजर आ रहे हैं। सोमवार को सेंसेक्स और निफ्टी एक बार फिर नए ऑल टाइम हाई पर पहुंचे। सोमवार को सेंसेक्स में 550 से अधिक अंकों की बढ़त दिखी और यह 66,611.36 अंकों के लेवल के पार पहुंच गया। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी पहली बार 19700 के लेवल के पार पहुंच गया। बाजार में आईटी, एफएमसीजी और मीडिया सेक्टर में बढ़िया खरीदारी दिख रही है। मीडिया पैक के शेयर दो प्रतिशत तक उछले हैं। सोमवार को सेंसेक्स 529.03 (0.80%) अंकों की उछाल के साथ 66,589.93 अंकों के लेवल पर जबकि निफ्टी 155.15 (0.79%) अंकों की तेजी के साथ 19,719.65 अंकों के रिकॉर्ड लेवल पर बंद हुआ। बाजार में बंपर तेजी के बीच सोमवार को फिर सेंसेक्स और निफ्टी ने ऑल टाइम हाई को छुआ।

विज्ञापन

सोमवार को रिकॉर्ड तेजी के बाद सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल

विज्ञापन

निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर

विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को बैंकिग सेक्टर के शेयरों में दिखी खरीदारी

सोमवार को घरेलू शेयर बाजार में ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत मिले। इस कारण शेयरों में बंपर खरीदारी दिखी। डॉलर के मुकाबले रुपये में भी मजबूती दर्ज की गई। विदेशी निवेशकों का सकारात्मक रुख जारी। इस दौरान बैंकिंग सेक्टर के शेयरों ने अपना दम दिखा। निफ्टी में एसबीआई का शेयर टॉप गेनर रहा और यह तीन प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ। वहीं दूसरी ओर, ओएनजीसी और हीरो मोटोकॉर्प के शेयर टॉप लूजर के रूप में कारोबार करते दिखे।

इन बैंकों के पहली तिमाही के नतीजों में दिखा दम 

  • करुर व्यास बैंक

बैंक का मुनाफा सालाना आधार पर 229 करोड़ से बढ़कर 359 करोड़ रुपये पर पहुंचा। बैंक की ब्याज से होने वाली आमदनी भी 746 करोड़ से बढ़कर 897 करोड़ हो गया है।  

 

  • सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया

बैंक का स्टैंडअलोन मुनाफा सालान आधार पर 235 करोड़ से बढ़कर 418 करोड़ पर पहुंचा। वहीं स्टैंडअलोन एनआईआई (ब्याज से आय) 2142 करोड़ से बढ़कर 3176 करोड़ हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed