फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   share maket sensex nifty closing in green mark on thursday

दो दिन की गिरावट के बाद आज हरे निशान पर बंद हुआ बाजार, रुपया सर्वकालिक निम्न स्तर पर

Thu, 16 Apr 2020 10:31 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Thu, 16 Apr 2020 10:31 PM IST
विज्ञापन
share maket sensex nifty closing in green mark on thursday
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला

दो दिन की गिरावट के बाद आज सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को दिनभर के कारोबार के बाद शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 222.80 अंक यानी 0.73 फीसदी की बढ़त के साथ 30602.61 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 67.50 अंक यानी 0.76 फीसदी की बढ़त के साथ 8992.80 के स्तर पर बंद हुआ। 

विज्ञापन


ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज एनटीपीसी, वेदांता, हिंडल्को, आईसीआईसीआई बैंक, टाइटन, सन फार्मा, एसबीआई, इंडसइंड बैंक, बजाज फिन्सर्व और यूपीएल के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, कोटक महिंद्रा बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, इंफ्राटेल, इंफोसिस, अल्ट्राटेक सीमेंट, आईटीसी और हीरो मोटोकॉर्प के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज आईटी और एफएमसीजी के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स बढ़त पर बंद हुए। इनमें मीडिया, मेटल, रियल्टी, फार्मा, ऑटो, बैंक, प्राइवेट बैंक और पीएसयू बैंक शामिल हैं।

दिनभर ऐसा रहा बाजार का हाल
आज सेंसेक्स की शुरुआत 290.73 अंक यानी 0.96 फीसदी की गिरावट के साथ 30089.08 के स्तर पर हुई थी। वहीं निफ्टी 76.15 अंक यानी 0.85 फीसदी की गिरावट के साथ 8849.15 के स्तर पर खुला था। इसके बाद बाजार में रिकवरी आई। सुबह 11.30 बजे बीएसई का सेंसेक्स 225.39 अंकों की तेजी के साथ 30605.20 के स्तर पर पहुंच गया था। निफ्टी 48.15 अंक यानी 0.54 फीसदी बढ़कर 8973.45 के स्तर पर था।

बुधवार को लाल निशान पर बंद हुआ था बाजार
बुधवार को दिनभर के कारोबार के बाद शेयर बाजार लाल निशान पर बंद था। सेंसेक्स 310.21 अंक यानी 1.01 फीसदी की गिरावट के साथ 30379.81 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 68.55 अंक यानी 0.76 फीसदी की गिरावट के साथ 8925.30 के स्तर पर बंद हुआ था। 

रुपया 43 पैसे की गिरावट के साथ सर्वकालिक निम्न स्तर पर
 
कोरोना वायरस के प्रकोप को लेकर आर्थिक मंदी की बढ़ती चिंताओं के बीच बृहस्पतिवार को अंतरबैंकिंग विदेशी विनिमय बाजार में रुपया 43 पैसे गिरकर 76.87 रुपये प्रति डॉलर के सर्वकालिक निचले स्तर पर बंद हुआ।


विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि बाजार इस समय ज्यादा जोखिम उठाने से बच रहा है। इस लिए निवेशकों का रुझान डॉलर आधारित सम्पत्तियों में धन रखने की ओर है और डॉलर अन्य वैश्विक मुद्राओं की तुलना में मजबूत हो रहा है।

अंतरबैंकिंग मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया कमजोरी के साथ 76.75 प्रति डॉलर के भाव पर कमजोर खुला और दबाव में बना रहा। अंत में रुपये की विनिमय दर अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले 43 पैसे की हानि के साथ 76.87 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed