{"_id":"5bfb7b0dbdec2241a111b4cd","slug":"sensex-up-by-more-than-150-points-on-monday-26-november","type":"story","status":"publish","title_hn":"शेयर बाजार में मजबूत शुरुआत, 70 के स्तर पर फिर से आया रुपया, तेल स्टॉक्स में तेजी","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
शेयर बाजार में मजबूत शुरुआत, 70 के स्तर पर फिर से आया रुपया, तेल स्टॉक्स में तेजी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 26 Nov 2018 10:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार को महीने के आखिरी कारोबारी हफ्ते के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार में मजबूत शुरुआत देखने को मिली। सेंसेक्स 150 अंक से ज्यादा उछला, वहीं निफ्टी भी 10600 के करीब पहुंच गया। रुपये में मजबूती से तेल कंपनियों के स्टॉक्स में भी तेजी देखने को मिली।
विज्ञापन
सेंसेक्स 156 अंकों की तेजी के साथ 35,137 के स्तर पर और निफ्टी 51 अंकों के उछाल के साथ 10,578 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। क्रूड की कीमतों में पिछले हफ्ते बड़ी गिरावट के बाद सोमवार को भारतीय शेयर बाजारों की अच्छी शुरुआत हुई। पीएसयू बैंक, एफएमसीजी, ऑटो, कैपिटल गुड्स, कंज्यूमर ड्युरेबल्स, ऑयल एंड गैस और पावर शेयरों में खरीदारी आई है।
विज्ञापन
बैंक निफ्टी 0.5 फीसदी की मजबूती के साथ 26,122 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी के टॉप गेनर्स की बात करें तो बीपीसीएल लगभग 3 फीसदी मजबूती के साथ कारोबार कर रहा है।
विज्ञापन
दिग्गज शेयरों में भारती इंफ्राटेल, बीपीसीएल, एचपीसीएल, भारती एयरटेल, एक्सिस बैंक, पावर ग्रिड, रिलायंस इंडस्ट्रीज और एशियन पेंट्स 2.9-1 फीसदी तक चढ़े हैं। मिडकैप शेयरों में अदानी पावर, कंसाई नेरोलैक, व्हर्लपूल, डालमिया भारत और हुडको 5.5-1.6 फीसदी तक उछले हैं। स्मॉलकैप शेयरों में इंडोको रेमेडीज, कोहिनूर फूड्स, एलटी फूड्स, ओरिकॉन एंटरप्राइजेज और डेक्कन सीमेंट 10.6-5.25 फीसदी तक मजबूत हुए हैं।
70.30 पर खुला रुपया
डॉलर के मुकाबले रुपया सोमवार को 21 पैसे की मजबूती के साथ 70.30 के स्तर पर खुला। डॉलर के मुकाबले रुपये में पिछले कारोबारी दिन भी जोरदार बढ़त देखने को मिली थी और डॉलर के मुकाबले रुपया 78 पैसे बढ़कर 70.67 के स्तर पर बंद हुआ था।