फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   sensex up by more than 125 points on thursday 14 march

शेयर बाजार में चौथे दिन भी उछाल जारी, रुपया 13 पैसे टूटा

Thu, 14 Mar 2019 10:28 AM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Thu, 14 Mar 2019 10:28 AM IST
विज्ञापन
sensex up by more than 125 points on thursday 14 march
गुरुवार को हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन भी शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स में 125 अंकों से ज्यादा की बढ़ोतरी देखने को मिली। वहीं रुपया एक बार फिर से 13 पैसे टूट गया। 
विज्ञापन


सेंसेक्स 124.63 अंकों की मजबूती के साथ 37,876 के स्तर पर और निफ्टी 32.85 अंकों की तेजी के साथ 11375 के आसपास कारोबार कर रहा है। सुबह 9.27 बजे सेंसेक्स 132 अंकों की तेजी के साथ 37,884 और निफ्टी 33 अंकों की तेजी के साथ 11,374 अंकों पर कारोबार कर रहा है। 
विज्ञापन


सुबह के कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों बाजारों में मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में तेजी का माहौल बना हुआ है और यह बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहा हैं। सेंसेक्स में ऑटो, पीएसयू, पावर, कंज्यूमर ड्यूरेबल सेक्टर के शेयर लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। निफ्टी में ऑटो और एफएमसीजी को छोड़कर अन्य सभी सेक्टर हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑटो, एफएमसीजी और आईटी शेयरों में कमजोरी देखनो को मिल रही है। निफ्टी का ऑटो इंडेक्स 0.33 फीसदी, आईटी इंडेक्स 0.10 फीसदी और एफएमसीजी इंडेक्स 0.11 फीसदी की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहा है।

रुपये की शुरुआत आज कमजोरी के साथ हुई है। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 13 पैसे की कमजोरी के साथ 69.67 के स्तर पर खुला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed