{"_id":"5aefd3984f1c1b9c098b88d0","slug":"sensex-up-by-more-than-100-points-on-monday-7-may","type":"story","status":"publish","title_hn":"100 अंकों की तेजी के साथ खुला सेंसेक्स, रुपये की स्थिति में हुआ थोड़ा सा सुधार","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
100 अंकों की तेजी के साथ खुला सेंसेक्स, रुपये की स्थिति में हुआ थोड़ा सा सुधार
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 07 May 2018 09:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार को हफ्ते के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार में तेजी के साथ शुरुआत देखने को मिली। सेंसेक्स 100 अंकों की बढ़त के साथ खुला, वहीं अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति में भी सुधार देखने को मिला।
विज्ञापन
सेंसेक्स 125 अंकों की बढ़त के साथ 3,039.85 के स्तर पर और निफ्टी 32.60 अंकों की बढ़त के साथ 10650.85 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
अमेरिकी बाजारों का दिखा असर
शुक्रवार को अमेरिकी बाजारों में 300 अंको की जोरदार तेजी दिखी थी। टेक्नोलॉजी शेयरों में जोरदार तेजी के साथ एप्पल का शेयर नए शिखर पर पहुंच गया था। इन अच्छे ग्लोबस संकेतों के बीच आज भारतीय बाजारों की शुरुआत भी तेजी के साथ हुई है और सेंसेक्स 35000 के पार कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी 30 अंको से ज्यादा की बढ़त दिखा रहा है।
विज्ञापन
इन इंडेक्स में दिखी तेजी
आज के कारोबार में बैंकिंग, ऑटो, आईटी, एफएमसीजी, मेटल, रियल्टी सभी सेक्टरों में अच्छी खऱीदारी देखने को मिल रही है। निफ्टी का ऑटो इंडेक्स 0.46 फीसदी, आईटी इंडेक्स 0.47 फीसदी, एफएमसीजी इंडेक्स 0.68 फीसदी, मेटल इंडेक्स 0.58 फीसदी, और रियल्टी इंडेक्स 0.84 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है।
विज्ञापन
रुपये में दिखी तेजी
रुपये की शुरुआत आज हल्की बढ़त के साथ हुई है। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 4 पैसे की बढ़त के साथ 66.82 के स्तर पर खुला है।