फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   sensex up by 88 points on wednesday 31 october

बढ़त के साथ खुला बाजार, 74 के करीब पहुंचा रुपया

Wed, 31 Oct 2018 09:47 AM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 31 Oct 2018 09:47 AM IST
विज्ञापन
sensex up by 88 points on wednesday 31 october

शेयर बाजार में अक्तूबर के आखिरी दिन बुधवार को बढ़त के साथ शुरुआत देखने को मिली। सेंसेक्स एक बार 34 हजार के करीब पहुंच गया। वहीं रुपये में एक बार से कमजोरी बढ़ गई है। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया एक बार फिर से 74 के करीब पहुंच गया है। 

विज्ञापन


सेंसेक्स 88 अंक की बढ़त के साथ 33,979 के स्तर पर और निफ्टी 15 अंक चढ़कर 10,213 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी खरीदारी दिख रही है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.5 फीसदी चढ़ा है, जबकि निफ्टी के मिडकैप 100 इंडेक्स में 0.75 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है। 
विज्ञापन


दिग्गज शेयरों में इंडियाबुल्स हाउसिंग, यस बैंक, इंफोसिस, एचपीसीएल, एचडीएफसी, ओएनजीसी और रिलायंस इंडस्ट्रीज 3.2-0.6 फीसदी तक चढ़े हैं। मिडकैप शेयरों में कमिंस, एक्साइड, अजंता फार्मा, एम्फैसिस और टोरेंट पावर 12.2-3.3 फीसदी तक उछले हैं। स्मॉलकैप शेयरों में मोहोता इंडस्ट्रीज, बॉम्बे डाईंग, तलवलकर्स फिटनेस, मर्क और केसोराम 12.2-7.5 फीसदी तक मजबूत हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रुपया 74 के करीब

डॉलर के मुकाबले रुपया आज 24 पैसे गिरकर 73.92 के स्तर पर खुला है। रुपये में कल भी कमजोरी देखने को मिली थी। डॉलर के मुकाबले रुपया कल 24 पैसे टूटकर 73.68 के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed