फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   sensex up by 84 points on on wednesday, rupee up by 18 paise

शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स में एक बार फिर से बड़ा उछाल, 18 पैसे की मजबूती के साथ खुला रुपया

Wed, 05 Sep 2018 10:02 AM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 05 Sep 2018 10:02 AM IST
विज्ञापन
sensex up by 84 points on on wednesday, rupee up by 18 paise

बुधवार को शेयर बाजार में एक बार फिर से तेजी देखने को मिली और सेंसेक्स व निफ्टी में बड़ा उछाल देखने को मिला। वहीं रुपये में भी आज मजबूती देखने को मिली और यह 18 पैसे बढ़कर खुला। सेंसेक्स 84 अंक की बढ़त के साथ 38,241 के स्तर पर और निफ्टी 19 अंक तेजी के साथ 11,539 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। 

विज्ञापन


फार्मा, पीएसयू बैंक, ऑटो और पावर शेयरों में खरीदारी देखने को मिल रही है। बैंक निफ्टी सपाट होकर 27,444 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी मामूली खरीदारी दिख रही है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स सपाट है, जबकि निफ्टी के मिडकैप 100 इंडेक्स में 0.1 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है। बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स सपाट दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन


71.40 पर खुला रुपया

डॉलर के मुकाबले रुपया आज 18 पैसे बढ़कर 71.40 के स्तर पर खुला है। वहीं, डॉलर के मुकाबले रुपया कल 37 पैसे की कमजोरी के साथ 71.58 के स्तर पर बंद हुआ था। रुपया कल अपने सबसे निचले स्तर पर लुढ़क गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिग्गज शेयरों में सन फार्मा, डॉ रेड्डीज, गेल, विप्रो, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एशियन पेंट्स और पावर ग्रिड 2-0.9 फीसदी तक उछले हैं। मिडकैप शेयरों में मुथूट फाइनेंस, बायोकॉन, डिवीज लैब, वॉकहार्ट और ग्लेनमार्क 5-1.3 फीसदी तक मजबूत हुए हैं। स्मॉलकैप शेयरों में सेलान एक्सप्लोरेशन, सिकाल लॉजिस्टिक्स, सुब्रोस और सोरिल इंफ्रा 5.5-5 फीसदी तक चढ़े हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed