फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   sensex up by 75 points after us fed increases repo rate

अमेरिका में फेड रेट बढ़ने से शेयर बाजार की सपाट शुरुआत, सुस्त चाल से खुला सेंसेक्स

Thu, 22 Mar 2018 09:53 AM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 22 Mar 2018 09:53 AM IST
विज्ञापन
sensex up by 75 points after us fed increases repo rate
sensex

गुरुवार को अमेरिका में फेडरल रिजर्व द्वारा रेपो रेट में बढ़ोतरी करने का असर भारतीय शेयर बाजार में भी देखने को मिला। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में सपाट शुरुआत देखने को मिली। सेंसेक्स 75 अंकों की मामूली बढ़ोतरी के साथ 33211 के स्तर पर कारोबार करते हुए देखा गया। वहीं निफ्टी में भी केवल 29 अंकों की बढ़त के साथ 10185 पर कारोबार करते हुए देखा गया। 

विज्ञापन


मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी हल्का दबाव ही नजर आ रहा है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.2 फीसदी बढ़ा है, जबकि निफ्टी का मिडकैप 100 इंडेक्स सुस्त है। बीएसई के स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.25 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है।
विज्ञापन


मिडकैप शेयरों में आरकॉम, आईआईएफएल, इमामी लिमिटेड, वक्रांगी, गोदरेज एग्रोवेट, सेल, अडानी पावर, फ्यूचर रिटेल, आईडीबीआई, नेशनल एल्युमीनियम, रिलायंस कैपिटल, पीईएल, 10.02-3.37 फीसदी तक बढ़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


फेड ने बढ़ाई दरें
अमेरिकी फेडरल रिजर्व के दरें बढ़ाने के बाद अमेरिकी बाजारों में गिरावट देखने को मिली है। फेड के दरें बढ़ाने के बाद अमेरिकी बाजार दिन के निचले स्तरों के पास बंद हुए। यूएस फेड ने दरों में 0.25 फीसदी की बढ़ोतरी की है। अमेरिका में ब्याज दरें बढ़कर 1.5-1.75 फीसदी हो गई हैं। यूएस फेड ने इस साल कम से कम 2 बार और दरें बढ़ाने के संकेत दिए हैं। साथ ही यूएस फेड ने दरें बढ़ाने के साथ जीडीपी अनुमान भी बढ़ाया है।


यूएस फेड ने 2019 में दरों का अनुमान 2.7 फीसदी से बढ़ाकर 2.9 फीसदी किया है। साथ ही आने वाले महीनों में महंगाई बढ़ने का भी अनुमान है। बता दें कि नए यूएस फेड चेयरमैन जिरोम पॉवेल की अध्यक्षता में यह पहली बैठक थी। जिरोम पॉवेल ने कहा कि महंगाई का दवाब धीरे-धीरे बढ़ रहा है और मंहगाई 2 फीसदी के लक्ष्य की ओर बढ़ रही है, लेकिन इकोनॉमी का आउटलुक बेहतर हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed